लॉटरी में जीते 1140 करोड़ रुपए, लेकिन आधे पैसे लोगों को खुश करने के लिए बांट दिए

नई दिल्ली। एक बेहतर जीवन जीने के लिए मानसिक सुकून के साथ पैसों की भी सख्त जरूरत होती है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि अगर आपकी 1140 करोड़ रुपए की लॉटरी लग जाए तो आप क्या करेंगे। शायद ही किसी ने यह सोचा हो कि अगर आप इतनी बड़ी रकम लॉटरी में जीते तो उसका 50 फीसदी अपने परिवार के रिश्तेदारों और दोस्तों में बांट दें। लेकिन कुछ ऐसा ही इस दंपति ने किया है, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में हैं।

तस्वीरें- सोशल मीडिया

अधिक से अधिक लोगों के साथ बांटी खुशी

अधिक से अधिक लोगों के साथ बांटी खुशी

द सन की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांसिस कोनोली (Frances Conolly) ने 115 मिलियन यूरो की लॉटरी जीती थी जोकि भारतीय रुपए के हिसाब से तकरीबन 1140 करोड़ रुपए है। लेकिन कोनोली ने इस रकम को जीतने के बाद इसे सिर्फ अपने पास नहीं रखा बल्कि अधिक से अधिक लोगों में इस पैसे को बांटा और अधिक से अधिक लोगों को इस खुशी में शरीक करने की कोशिश की।

लोगों में बांटी खुशियां

लोगों में बांटी खुशियां

कोनोली ने अपने पति पैट्रिक के साथ मिलकर 60 मिलियन यूरो की इस राशि जरूरतमंद लोगों में बांट दिया। जब कोनोली की यह लॉटरी लगी तो उन्होंने एक लिस्ट बनाई, जिसमे उन्होंने अपने 50 परिवार और दोस्तों के नाम लिखे। लेकिन जब लोगों की खुशी को बढ़ाने की बात आई तो 50 लोगों की यह लिस्ट 175 लोगों तक पहुंच गई। अहम बात यह है कि कोनोली ने जिन लोगों की मदद की उन लोगों का बीमा भी कराया।

175 लोगों को बांटे तकरीबन 600 करोड़ रुपए

175 लोगों को बांटे तकरीबन 600 करोड़ रुपए

अपने इस फैसले के बारे में कोनोली ने बताया कि गोल्ड खरीदने से अच्छा है कि लोगों की मदद की जाए। अहम बात यह है कि लोगों को खुशी पहुंचाने का यह सिलसिला 175 लोगों तक ही नहीं रुका। इस दंपति ने 1000 लोगों के लिए तोहफे खरीदे हैं, जिसे वह क्रिसमस डे पर अस्पताल में भर्ती लोगों को देंगी। इसके अलावा युवाओं की मदद के लिए दंपति ने 30 कंप्यूटर और 20 लैपटॉप भी खरीदे हैं जिसे वह इन लोगों को देंगी ताकि ये लोग अपने परिवार वालों के साथ संपर्क में रह सके। यही नहीं इन लोगों को इंटरनेट का पैसा भी दंपति की ओर से दिया गया है। कोनोली कहती हैं कि पहले उन्हें गोल्ड खरीदना पसंद था, लेकिन अब उन्हें लोगों के चेहरे पर खुशी देखना ज्यादा पसंद है। दंपति ने दो लाख रुपए की एक पुरानी जगुआर कार खरीदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+