Video: इस कपल को हर महीने मिलेगा फ्री पिज्जा, रेस्टोरेंट ने सोशल मीडिया पर की घोषणा, जानें पूरा मामला
असम के एक कपल ने कुछ महीने पहले अपनी शादी पर एक एग्रीमेंट साइन किया था। जो काफी वायरल हुआ था। ये मामला फिर एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
आज के समय में पिज्जा नया ट्रेंड बन गया है। बच्चे हो या जवान पिज्जा सबको अपनी तरफ खींच लेता है। लोग पिज्जा को कितना पसंद करते हैं, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि एक महिला ने शादी से पहले एग्रीमेंट बनाया जिसपर हर महीने एक पिज्जा खाने की बात शामिल थी। इसको लेकर वह महिला काफी सुर्खियों में रही थी। लेकिन इसके बाद पिज्जा ने भी उसे बड़ा गिफ्ट दिया है।

शादी से पहले एग्रीमेंट साइन
असम के एक कपल ने कुछ महीने पहले अपनी शादी पर एक एग्रीमेंट साइन किया था। जो काफी वायरल हुआ था। ये मामला फिर एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। शांति प्रसाद और मिंटू राय की शादी 21 जून को असम में हुई थी।

महीने में एक बार पिज्जा खाना
शर्तों के आदान-प्रदान करने के बाद जोड़े ने एक कागज के टुकड़े पर हस्ताक्षर किए। जिसमें क्या करें और क्या न करें की एक मजेदार सूची शामिल है। इस लिस्ट में हर दिन जिम जाना, हर 15 दिन बाद शॉपिंग करना और हर महीने एक पिज्जा खाना शामिल था।

पिज्जा हट ने दिया गिफ्ट
अब उनकी शादी के महीनों बाद पिज्जा हट ने बड़ा सरप्राइज दिया है। पिज्जा हट ने इस कपल को हर महीने एक पिज्जा खाने की उनकी इच्छा को पूरा किया है। पिज्जा हट इस कपल को हर महीने एक पिज्जा खिलाएगा। पिज्जा हट ने घोषणा करते हुए ये बात कही है।

पोस्ट लिखकर कही ये बात
करवा चौथ के अवसर पर पिज्जा हट इंडिया ने इंस्टाग्राम पर कहा कि वे कपल को एक साल तक हर महीने एक बार मुफ्त पिज्जा देंगे। पिज्जा हट ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि अपने पति के साथ लंबे और सुखी जीवन के लिए एक महीने में पिज्जा!
यह भी पढ़ें- डोमिनोज पिज्जा ऑउटलेट में आटे के ऊपर टॉयलेट ब्रश!, FSSAI सख्त, स्पॉट मेमो जारी












Click it and Unblock the Notifications