पिरामिड के ऊपर चढ़कर कपल ने उतारे कपड़े, संबंध बनाते हुए बनाया VIDEO
एक विदेशी कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पिरामिड के ऊपर न्यूड नजर आ रह हैं।
नई दिल्ली। मिस्र में इन दिनों पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक विदेशी कपल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गीजा के ग्रेट खुफू पिरामिड के शिखर पर चढ़कर और न्यूड होकर संबंध बना रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद मिस्र की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गए और तुरंत मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। अब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वीडियो के जरिए कपल की पहचान करने में जुटे हुए हैं।

वायरल हुआ तीन मिनट का विडियो
सीएनएन की खबर के मुताबिक, यह वीडियो रात के अंधेरे में बनाया गया है। तीन मिनट के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक विदेशी कपल गीजा के ग्रेड खुफू पिरामिड के ऊपर चढ़ रहा है। बैकग्राउंड में काहिरा की आकाशगंगा दिखाई दे रही है। जैसे ही ये विदेशी जोड़ा पिरामिड के शिखर पर पहुंचता है, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला अपनी शर्ट उतारती है और फिर दोनों न्यूड होकर संबंध बनाने लग जाते हैं। पिरामिड के ऊपर न्यूड होकर दोनों के संबंध बनाने के इस वीडियो को लेकर मिस्र में इन दिनों विवाद छिड़ा हुआ है।

मचा हड़कंप, जांच के आदेश
आपको बता दें कि मिस्र में गीजा के ग्रेट खुफू पिरामिड के ऊपर चढ़ना प्रतिबंधित है। स्टेट मीडिया अहरम ऑनलाइन के मुताबिक, इस वीडियो के सामने आने के बाद मिस्र के पुरातत्व मंत्री खालिद अल-अनानी ने मामले को जांच के लिए प्रॉसिक्यूटर जनरल को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पिरामिड के ऊपर इस तरह का वीडियो बनाना सार्वजनिक नैतिकता के नियमों का उल्लंघन है। खालिद ने बताया कि इस वीडियो और घटना की जांच अटॉर्नी जनरल को सौंप दी गई है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटोग्राफर एंड्रियास एचवीड ने पोस्ट किया वीडियो
स्टेट मीडिया अहरम ऑनलाइन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डेनिश फोटोग्राफर एंड्रियास एचवीड ने बीते बुधवार को यह वीडियो यूट्टूब पर अपलोड किया था। एंड्रियास एचवीड एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं, जो अपने सोशल अकाउंट्स पर दुनियाभर से अलग-अलग जगहों की ऊंची चोटियों की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। कभी-कभी उनकी तस्वीरों में न्यूडिटी भी होती है। मिस्र के कानूनों के मुताबिक पिरामिड के ऊपर चढ़ना दंडनीय अपराध है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि देश के कानूनों और रूढिवादी समाज को आईना दिखाने के लिए यह वीडियो बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications