चलती स्कूटी पर अश्लील हरकतें करते हुए कपल का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

चलती स्कूटी पर अश्लील हरकतें करते हुए कपल का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

नई दिल्ली। चलती गाड़ी में स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब मध्य प्रदेश के जबलपुर में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल चलती स्कूटी पर अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से इस कपल के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। इससे पहले के वीडियो में यही कपल रेड लाइट पर अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद जबलपुर पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कपल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पहले भी वायरल हो चुके हैं कपल के वीडियो

पहले भी वायरल हो चुके हैं कपल के वीडियो

जानकारी के मुताबिक पिछले सात दिनों से जबलपुर में फेसबुक और वॉट्सएप पर एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक कपल चलती स्कूटी पर अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस कपल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। मामला पुलिस की जानकारी में आया तो हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत कपल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि इस तरह सड़क पर अश्लील हरकतें करना और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालना अपराध है। पुलिस कपल की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आई

ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आई

वहीं, मामले को लेकर जिला ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आ गई है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल इससे पहले जो वीडियो सामने आया था उसमें ट्रैफिक सिग्नल पर रुकते ही स्कूटी सवार युवक और युवती अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें जबलपुर के तीन पत्ती और दमोहनाका इलाकों में कपल चलती हुई स्कूटी पर अश्लील हरकतें कर रहा है। ट्रैफिक पुलिस कपल की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

सख्त कार्रवाई के मूड में पुलिस

सख्त कार्रवाई के मूड में पुलिस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष देखने को मिल रहा है। कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने मामले को लेकर डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। लोगों का कहना है कि ऐसे वीडियो देखकर उनके बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। इसके अलावा इस तरह की हरकतें सड़क पर जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। लोगों ने मामले में ज्ञापन सौंपकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि कपल की पहचान करने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में भी सामने आया था वीडियो

दिल्ली में भी सामने आया था वीडियो

आपको बता दें कि पिछले साल दिल्ली में भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ किन्नर सिग्नेचर ब्रिज के ऊपर खड़े होकर अश्लील डांस कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडिया में नजर आ रहा था कि कुछ किन्नर कपड़े उतारकर सिग्नेचर ब्रिज पर अश्लील डांस कर रहे हैं। वहीं, आस-पास खड़े लोग अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई और मामले में एफआईआर दर्ज की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद इस मामले में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+