देशबंदी से परेशान दिहाड़ी मजदूर, 8 महीने की गर्भवती पत्नी के साथ भूखे-प्यासे फुटपाथ पर काट रहा दिन

नई दिल्ली। भारत सरकार ने कोरोना वायरस से अपनी जनता को बचाने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान तो कर दिया लेकिन अब यही फैसला कई गरीबों के लिए परेशानी का सबब गया है। एक तरफ जहां देश में सब कुछ बंद हो जाने से दिहाड़ी मजदूर पैदल ही सैंकड़ों किलामीटर दूर अपने घर के लिए पलायन कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो ना तो शहर छोड़कर जा सकते हैं और ना ही अपनी रोजी-रोटी का इंतजाम कर सकते हैं।

फुटपाथ पर रहने को मजबूर हुआ दिहाड़ी मजदूर

फुटपाथ पर रहने को मजबूर हुआ दिहाड़ी मजदूर

ऐसी ही समस्या का सामना कर रहे एक जोड़े ने मीडिया के सामने रोते हुए अपनी मजबूरी बयां की। दिहाड़ी मजदूरी करके अपना पेट पालने वाले संजय और उनकी आठ महीने की गर्भवती पत्नी सपना इन दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर के समीप फुटपाथ पर रहने को मजबूर हो गए हैं। जब मीडियाकर्मियों ने उनकी इस हालत के बारे में पूछा तो उन्होंने रोते हुए कहा, हम यहां लॉकडाउन के समय से फंसे हुए हैं, हमारे पास रहने के लिए छत नहीं है और खाने के लिए खाना नहीं है।

आठ महीने की गर्भवती है पत्नी

संजय ने बताया कि उनका राशन पूरी तरह खत्म हो गया है और सबकुछ बंद हो जाने की वजह से उनके पास काम भी नहीं है। संजय ने बताते हैं कि उनकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती हैं और ऐसी हालत में वह कहीं जा भी नहीं सकती है, मुझ बहुत तकलीफ होती है जब उसे भूख लगती है। बता दें कि मंगलवार से देशभर में लॉकडाउन होने के बाद से सबकुछ बंद है, दिल्ली में सभी दिहाड़ी मजदूर खाना न मिल पाने के डर से अपने मूल निवास की ओर पलायन कर रहे हैं। सार्वजनिक परिवहन बंद होने के चलते वह पैदल ही सैंकड़ों किलोमीटर दूर अपने घरों को निकल पड़े हैं।

कोरोना वायरस से बड़ी समस्या है भूख

मजदूरों का कहना है कि वह रोज कमाते और खाते हैं ऐसे में जब काम नहीं मिलेगा तो वह अपना पेट कैसे पालेंगे, इसलिए वह पैदल ही अपने घरों के लिए वापस निकल रहे हैं। ऐसा ही मजदूरों का एक समूह उत्तर प्रदेश के जिलों का दिल्ली-गाजीपुर सीमा के पास पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। पूछने पर एक महिला ने कहा, 'हमारे पास कोई पैसा नहीं बचा है क्योंकि हमें यहां कोई काम नहीं मिलता है। हम क्या खाएँगे? अगर हम शहर नहीं छोड़ेंगे, तो हम भूखे मर जाएंगे।'

यह भी पढ़ें: राहत पैकेज के बाद पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उठाया लॉकडाउन झेल रहे किसानों का मुद्दा, सरकार से की ये मांग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+