DD पर रामायण-महाभारत दिखाए जाने के बहाने यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर कसा तंज
DD पर रामायण-महाभारत दिखाए जाने पर यशवंत सिन्हा का तंज
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय यशवंत सिन्हा ने कहा है कि दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिकों को फिर से दिखाकर मौजूदा सरकार लोगों का ध्यान भटका रही है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्र में मंत्री रहे सिन्हा ने कहा है कि दूरदर्शन पर इन धारावाहिकों का दिखाया जाना ऐसा ही है, जैसा किसी जमाने में रोम के शासक अपनी जनता को योद्धाओं की लड़ाई दिखाते थे। इसका मकसद सरकार के नाकामियों से ध्यान हटाने के अलावा कुछ भी नहीं है।

गुरुवार शाम किए ट्वीट में सिन्हा ने लिखा, प्राचीन रोम में वहां के शासक अखाड़े में योद्धाओं का मुकाबला कराया करते थे। इससे जनता का ध्यान राज्य की समस्याओं पर नहीं जाता था। आज हम लोगों को दूरदर्शन पर पौराणिक कथाओं पर आधारिक धारावाहिक दिखाकर बिल्कुल वही काम कर रहे हैं।
कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद सरकार ने दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक के कई धारावाहिकों का फिर से प्रसारण शुरू किया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि इसे फिर से दिखाना का मसकद ये है कि कई लोग घरों में रहते हुए बोर ना हों। वहीं यशवंत सिन्हा ने इसे मूल मुद्दों और नाकामियों से ध्यान हटाने का जरिया कहा है।
बता दें कि
भारत और दुनियाभर के ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 941 नए केस आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद गुरुवार को भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है। अब तक 414 मौतें इस वायरस के चलते हो चुकी हैं। 10,477 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,489 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। भारत में कोरोना संक्रमण के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में 2916 मामले सामने आए हैं और 295 मौत हुई हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1578, तमिलनाडु में 1242, राजस्थान में 1023, मध्य प्रदेश में 987 और गुजरात में 766 मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications