इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी पाने वाली पहली वैक्सीन हो सकती है ऑक्सफोर्ड की 'कोविशील्ड'

नई दिल्ली। coronavirus vaccine updates,देश में कोरोना वायरस (coronavirus)की वैक्सीन का बेसब्री से लोग इंतजार कर रहे हैं। ऐसी में एक अच्छी खबर सामने आई है, भारतीय नियामक जनवरी के पहले सप्ताह में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (oxford astrazeneca) की कोरोना वैक्सीन(coronavirus vaccine) को मंजूरी दे सकते है। स्थानीय निर्माता द्वारा अतिरिक्त आंकड़े उपलब्ध कराए जाने के बाद सरकार से इसे मंजूरी मिलने के संकेत मिले हैं। भारत फिलहाल ब्रिटेन की ओर देख रहा है, जहां इस वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलनी बाकी है। इसके बाद भारत इसे अपने यहां मंजूरी दे देगा।

coronavirus vaccine updates Oxford vaccine may become first to get emergency use in india

Recommended Video

    Coronavirus Vaccine Update :America में Pfizer के बाद अब ModernaVaccine से एलर्जी | वनइंडिया हिंदी

    आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि, एक बार जब यूके ड्रग रेगुलेटर ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को अपनी मंजूरी दे देता है, तो केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की COVID-19 विशेषज्ञ समिति अपनी बैठक आयोजित करेगी। जो मंजूरी देने से पहले भारत में किए गए नैदानिक मूल्यांकन से सुरक्षा और इम्युनोजेनेसिटी डेटा की गहन समीक्षा करेगी। भारत बायोटेक के कोविड-19 वैक्सीन कोवाक्सिन के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया में समय लग सकता है क्योंकि इसके चरण 3 के परीक्षण अभी भी चल रहे हैं।

    जबकि फाइजर को एक प्रजेंटेशन देना बाकी है। एक सूत्र ने कहा कि ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की 'कॉविशिल्ड' भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी पाने वाली पहली वैक्सीन हो सकती है। ताया गया कि भारत, दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता, अगले महीने अपने नागरिकों को टीका लगाना शुरू करना चाहता है और फाइजर इंक और स्थानीय कंपनी बायोटेक द्वारा बनाए गए टीकों के लिए आपातकालीन उपयोग पर भी विचार किया जा रहा है।

    वैक्सीन के इमरजेंसी अप्रूवल के लिए भारतीय नियामक के समक्ष आवेदन करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ने अधिकारियों द्वारा मांगे गए अतिरिक्त आंकड़े पेश कर दिए हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि भारत-ब्रिटेन की इस वैक्सीन को अगले हफ्ते तक मंजूरी मिल सकती है। ब्रिटेन में खोजे गए कोरोना के नए स्ट्रेन के डर के बीच, सरकारी अधिकारियों ने कहा कि भारत और अन्य देशों में विकसित टीके इस स्ट्रेन पर प्रभावी हैं।

    एस्ट्रेजेनका-ऑक्सफोर्ड का टीका गर्म जलवायु वाले इलाकों और कम आयवर्ग के लोगों के लिए बेहतर माना जा रहा है, क्योंकि यह वैक्सीन सस्ते परिवहन के लिए अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही इसे सामान्य फ्रिज के तापमान पर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकेगा। दूसरी ओर, टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों को भी टीका लगवाना चाहिए और भारत टीका वितरण के लिहाज से साजो-सामान को लेकर पूरी तरह तैयार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+