दिसम्बर 2021 तक सबके लिए वैक्सीन तो होगी लेकिन सभी का वैक्सीनेशन संभव नहीं, जानिए क्यों?

नई दिल्ली, 9 नवम्बर। भारत में कोविड टीकाकरण से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक 2021 के अंत तक देश में सभी 94 करोड़ वयस्कों को कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज लगाने की संभावना नहीं है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उस समय तक सरकार सभी नागरिकों के लिए टीके उपलब्ध कर देगी।

Coronavirus Vaccine

आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में 74 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है जबकि 35 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज मिली है। देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की 109 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई हैं।

वैक्सीन की उपलब्धता समस्या नहीं
न्यूज 18 ने वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि देश में वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर कोई समस्या नहीं है। वैक्सीन का निर्यात भी शुरू कर दिया है। वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है लेकिन लोगों को वैक्सीन लेने के लिए आगे आना होगा।

केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन को गति देने के लिए हाल ही में घर-घर टीकाकऱण के लिए 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम शुरू किया है।

20 करोड़ डोज बिना इस्तेमाल के
रिपोर्ट के मुताबिक राज्यों और निजी अस्पतालों के पास लगभग 20 करोड़ डोज अभी भी बिना इस्तेमाल किए पड़ी हुई है। अभी तक 109 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जबकि 130 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। जानकारी के मुताबिक लगभग 16 करोड़ कोविड वैक्सीन राज्यों के पास हैं जबकि 5 करोड़ के करीब टीके विभिन्न निजी अस्पतालों के पास रखे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक नवंबर और दिसम्बर में 54 करोड़ डोज आने की उम्मीद है। इसमें कोविशील्ड की 44 करोड़ जबकि कोवैक्सीन की 10 करोड़ खुराक शामिल है। इसके अलावा जायडस कैडिला और बॉयोलॉजिकल ई की वैक्सीन के भी उपलब्ध होने की संभावना है।

भारत को दिसम्बर 2021 तक सभी वयस्क आबादी को टीका लगाने के लिए 188 करोड़ डोज की आवश्कयता होगी। अधिकारियों के मुताबिक दोनों डोज के बीच 84 दिनों का अंतर है ऐसे में अगर भारत सारी वयस्क आबादी को पहली डोज दिसम्बर तक लगा देता है तब भी दूसरी डोज के लिए 2022 तक इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+