Coronavirus Vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक ने एक्सपर्ट पैनल के सामने पेश की वैक्सीन की जानकारी

Coronavirus Vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने एक्सपर्ट पैनल के सामने पेश की वैक्सीन की जानकारी

Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत देने के लिए एक्सपर्ट कमेटी की आज बैठक हो रही है। बैठक में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने कोरोनावायरस वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन किया है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि बैठक के दौरान सीरम और भारत बायोटेक की ओर कुछ अतिरिक्त जानकारी भी पेश की है। इनक साथ-साथ फाइजर ने भी इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आवेदन किया है।

Recommended Video

      Oxford Corona Vaccine Covishield को मिली India में Emergency इस्तेमाल की मंजूरी | वनइंडिया हिंदी
      Coronavirus Vaccine Seerum institute Bharat Biotech Present Additional Info to expert Panel

      एक्सपर्ट पैनल भारत में वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी पर फैसला करेगा। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक्सपर्ट की कमेटी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति देने के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बायोटेक के एक्सपर्ट को बैठक के लिए बुलाया है। इससे पहले बुधवार को भी बैठक हुई थी। अगर विशेषज्ञ पैनल वैक्सीन इस्तेमाल की मंजूरी दे देता है, तब आवेदन को अंतिम मंजूरी के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पास भेजा जाएगा। सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ करार कर वैक्सीन 'कोविशिल्ड' तैयार की है। एस्ट्राजेनेका और भारत बायोटेक जिसने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के साथ भागीदारी की है।

      माना जा रहा है कि सीरम की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी जा सकती है। इसकी वजह ये भी है कि ब्रिटेन में पहले ही इस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी जा चुकी है। सीरम इंस्टीट्यूट अभी तक अपनी वैक्सीन की 7.5 करोड़ डोज तैयार कर चुका है। कंपनी ने जनवरी के पहले सप्ताह तक 10 करोड़ डोज तैयार करने का दावा किया है। बता दें कि कल, दो जनवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण की संपूर्ण व्यवस्था का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया जाएगा। इससे पहले 28 और 29 दिसंबर को चार राज्यों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+