अमेरिका: कोरोना वैक्सीन डिलीवरी के वीडियो देख रो पड़े लोग, वैक्सीनेशन हुआ शुरू

न्यूयॉर्क। अमेरिका कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाले दुनिया के शीर्ष देशों में से एक है। कोरोना जैसी महामारी की चपेट में आने से वहां लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। अब अमेरिकी सरकार लोगों को इससे बचाने के लिए बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन की शुरुआत की है। अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मिशिगन गोदाम से रवाना कर दी है। अमेरिका में इन दिनों एकवीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रक में कोरोना वैक्सीन लोड की जा रही है। इसी वीडियों को देखकर कई लोग खुशी के मारे रो पड़े हैं।

वायरल वीडियो देखकर रो पड़े लोग

वायरल वीडियो देखकर रो पड़े लोग

सैन फ्रांसिस्को की रहने वाली एलेक्स बताती हैं कि, रविवार को मैं अपने फोन पर न्यूज देख रही थीं, तभी एक वीडियो क्लिप आई, जिसमें फाइजर की मिशिगन स्थित गोदाम से कोरोना की वैक्सीन ट्रकों में लोड की जा रही थीं। मैं यह देखकर चिल्लाने और बुरी तरह से रोने लगीं। वे कहती हैं कि, मैं अपने आप को ऐसा करने से नहीं रोक सकी। हम पिछले 9 महीनों से इसके साथ जी रहे हैं। एलेक्स इस तरह कभी इमोशनल नहीं होती हैं, लेकिन वे उस वीडियो को देखकर खुद को नहीं रोक पाईं।

ट्विटर पर वायरल हो वीडियो में कुछ कार्गो वैक्सीन ले जाते दिख रहे हैं

ट्विटर पर वायरल हो वीडियो में कुछ कार्गो वैक्सीन ले जाते दिख रहे हैं

एलेक्स कहती हैं कि, आपको पता है कि ये सिर्फ कुछ ट्रक हैं, यह यूनिवर्स का सबसे थकाऊ वीडियो है(,यह कहते-कहते एलेक्स फिर से रोना शूरू कर देती हैं।)। ट्विटर पर वायरल हो वीडियो में कुछ कार्गो ट्रक फाइजर की कालामाजो स्थित गोदाम से कोरोना वैक्सीन को लेकर निकलते दिख रहे हैं। पास में सड़क के किनारे काफी लोग एकत्र खड़े हुए हैं। जैसे ही ट्रक पास से गुजरते हैं, लोग चिल्लना शुरू कर देते हैं।

1,84,275 शीशियों को रवाना किया

कुछ इसी तरह की वीडियो न्यूयॉर्क सिटी से भी सामने आए हैं। सोमवार सुबह ये शिपमेंट न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैंड यहूदी मेडिकल सेंटर में पहुंच गए। जहां पर इन्हें लोगों को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरोना वैक्सीन लेते हुए कई लोगों के वीडियो सामने आई हैं। वैक्सीन का डोज लेने के बाद कई लोग काफी भावुक दिखे। 'ऑपरेशन वार्प स्पीड' के तहत आगामी सप्ताह में राज्यों के 636 अस्पतालों और क्लीनिकों में यह टीका पहुंचाया जाएगा। गोदाम से ट्रकों में भरकर टीकों की 1,84,275 शीशियों को रवाना किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+