Vaccine Updates: भारत में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को मिली हरी झंडी, मरीजों को आपात स्थिति में दी जाएगी डोज

नई दिल्ली। Coronavirus Vaccine Updates: देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (oxford astrazeneca) की कोरोना वैक्सीन(coronavirus vaccine) को सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। आज 1 जनवरी, 2021 को हुई बैठक में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि कोरोना वैक्सीन को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की अहम बैठक हो रही है जिसमें कोरोना संक्रमित मरीजों पर सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में फाइजर (Pfizer), भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोरोना वैक्सीन पर भी चर्चा जारी है।

Recommended Video

    Oxford Corona Vaccine को India के लिए Expert Panel की तरफ से हरी झंडी | Covidshield | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus vaccine Covishield gets green signal in India, approval for emergency use

    बता दें कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित वैक्सीन कोविशील्ड के इस्तेमाल को मंजूरी देने वाला पहले देश भारत बन गया है। जबकि ब्रिटेन में अभी इसको मंजूरी देने पर विचार किया जा रहा है। भारत में नए साल 2021 के पहले दिन कोरोना वायरस के खिलाफ मंजूरी पाने वाली पहली वैक्सीन भी कोविशील्ड ही है। हालांकि सरकारी सूत्रों की मानें तो अभी सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी ने सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को COVISHIELD के इस्तेमाल के लिए मंजूरी की सिफारिश की है, लेकिन अभी इस पर अंतिम फैसला ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा लिया जाना है।

    मीडिया रिपोट के मुताबिक सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी की सिफारिश के बाद DCGI भारत में किए गए नैदानिक मूल्यांकन से सुरक्षा और इम्युनोजेनेसिटी डेटा की गहन समीक्षा करेगी। वहीं, भारत बायोटेक के कोविड-19 वैक्सीन कोवाक्सिन (Covaxin) की बात करें तो इसके इमरजेंसी इस्तेमाल की स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया में समय लग सकता है क्योंकि इसके चरण 3 के परीक्षण अभी भी चल रहे हैं। हालांकि DCGI द्वारा COVISHIELD के जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    शुक्रवार को सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी की दूसरी बैठक में फाइजर, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट तीनों बारी-बारी से अपने वैक्सीन पर प्रेजेंटेसन देना था। पहला नंबर सीरम इंस्टीट्यूट का था जिसको प्रेजेंटेसन के बाद मंजूरी मिल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में भारत बायोटेक का प्रेजेंटेशन चल रहा है, कमेटी कोवैक्सीन पर चर्चा कर रही है। इसके बाद अंत में फाइजर का प्रेजेंटेशन होगा और उसकी वैक्सीन पर चर्चा की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले हुई बैठक में कमेटी ने कंपनियों से वैक्सीन संबंधी जरूरी जानकारी मांगी थी।

    यह भी पढ़ें: 2020 के इन Innovations ने लोगों की जिंदगी को बनाया आसान, कोरोना से लड़ाई में भी बने मददगार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+