Coronavirus Vaccination Start: AIIMS डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी ली वैक्सीन की डोज

Coronavirus Vaccination Start: नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस टीकाकरण की शुरुआत की। टीकाकरण के तहते नई दिल्ली स्थित AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली है। कोरोना वायरस टीकाकरण के तहत सभी को वैक्सीन को दो डोज दी जानी है।

Recommended Video

    Corona Vaccination India : AIIMS डायरेक्टर Randeep Guleria ने भी ली वैक्सीन की डोज | वनइंडिया हिंदी
    Dr Randeep Guleria

    एम्स में ही सफाईकर्मी मनीष कुमार ऐसे पहले शख्स हैं जिन्हें देश में कोरोना वायरस का पहला टीका दिया गया है। मनीष कुमार को मीडिया के सामने कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया भी मौजूद थे।

    पीएम मोदी का संबोधन

    वैक्सीनेशन के पहले देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा पहले चरण में तीन करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। जो बुजुर्ग हैं गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं उन्हें इस चरण में टीका लगेगा। दूसरे चरण में इस टीकाकरण को 30 करोड़ तक ले जाना है। पीएम ने कहा कि 30 करोड़ से ज्यादा सिर्फ तीन देशों की आबादी है। खुद भारत, चीन और अमेरिका। पीएम ने ये भी कहा कि हमें ये याद रखना है कि कोरोना वैक्सीन की सभी को दो डोज लेनी है तभी इस बीमारी से लड़ा जा सकेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+