सैफ अली खान ने लगवाया कोरोना का टीका, मुंबई के अस्पताल में ली वैक्सीन की पहली डोज

मुंबई। मशहूर फिल्म एक्टर सैफ अली खान ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। शुक्रवार को सैफ ने को मुंबई में एक अस्पताल में पहुंचकर टीका लगवाया। मुंह पर रुमाल बांधकर पहुंचे सैफ ने लाइन में लगकर शांति से अपनी बारी का इंतजार किया और वैक्सीन लगवाई। टीका लगने के बाद सैफ अस्पताल से निकले और कार में बैठकर चले गए।

Coronavirus vaccination

Recommended Video

    Corona Vaccination: Ashok Gehlot और Giriraj Singh समेत इन नेताओं ने ली कोरोना डोज | वनइंडिया हिंदी

    देश में चल रहा कोरोना टीकाकरण अभियान 1 मार्च से शुरू हुआ है। इस चरण में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से ऊपर के उन लोगों, जिन्हें संक्रमण का खतरा ज्यादा है, को वैक्सीन लगाई जा रही हैं।

    दूसरे चरण में आज (शुक्रवार) पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोहाली तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचकर कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने भी आज कोरोना टीका लगवाया है।

    केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एंव डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय में सदर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। गिरिराज बेगूसराय लोकसभा सीट से ही सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज महाराष्ट्र के पुणे में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली।

    बता दें कि एक मार्च से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और दूसरे क्षेत्र के मशहूर लोग अब तक वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+