क्या है देश में कोरोना वायरस की स्थिति, पिछले 24 घंटों में मामले कम हुए या बढ़े, जानिए आंकड़े

क्या है देश में कोरोना वायरस की स्थिति, पिछले 24 घंटों में मामले कम हुए या बढ़े, जानिए आंकड़े

नई दिल्ली, 27 मई: भारत में कोरोना वायरस की स्थिति में कोई ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार (27 मई) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2710 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं बीते एक दिनों में 14 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार (27 मई) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 2,296 डिस्चार्ज हुए हैं, जिससे कोरोना रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत हो गई है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: लगातार तीसरे दिन बढ़े नए मामले, जानें कितने ? | वनइंडिया हिंदी
    भारत में कोरोना के कुल आंकड़े क्या हैं?

    भारत में कोरोना के कुल आंकड़े क्या हैं?

    भारत में कोरोनो वायरस के मामलों की कुल संख्या 4,31,47,530 हो गई है। वहीं देश में अब तक कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या कुल रिकवरी 4,26,07,177 हो गई है। कोरोना से अब तक कुल हुए मौतों का आंकड़ा पांच लाख के पार पहुंच गया है। देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,24,539 हो गई है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।

    कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

    कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

    भारत में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 15,814 हो गए हैं, जो आज स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है। कल एक्टिव केस 15,414 थे। 24 घंटे की अवधि में कोरोना एक्टिव केसों के केसलोएड में 400 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.03 प्रतिशत शामिल है।

    दिल्ली में क्या है कोरोना की स्थिति

    दिल्ली में क्या है कोरोना की स्थिति

    इस बीच दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार (26 मई) को 403 कोविड मामले और एक मौत हुई थी। दिल्ली में सकारात्मकता दर 1.76 प्रतिशत है। दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 19,05,067 हो गई है, वहीं कुल मरने वालों की संख्या 26,208 हो गई है। दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के लिए 22,837 सैंपल टेस्ट किए गए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+