Covid-19: बीते 24 घंटों में दोगुने हुए कोरोना मामले, एक दिन में 2 हजार से अधिक केस दर्ज, 40 मौतें

Covid-19: बीते 24 घंटों में दोगुने हुए कोरोना मामले, एक दिन में 2 हजार से अधिक केस दर्ज, 40 मौतें

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार (20 अप्रैल) को कहा कि भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,067 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार (19 अप्रैल) को एक दिन पहले दर्ज किए गए संक्रमणों की संख्या ये आज के दैनिक आंकड़े दोगुने हैं। वहीं 66 फीसदी अधिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को 1,247 मामले और 1 मौत हुई थी। वहीं बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक 2,067 नए केस सामने आए हैं और 40 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। इस दौरान 1,547 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Updates: एक दिन में कोरोना के 2,067 नए मामले आए सामने | वनइंडिया हिंदी
    देश में एक्टिव केसों की संख्या 12,340

    देश में एक्टिव केसों की संख्या 12,340

    बीते 24 घंटों में कोरोना एक्टिव केसों के 480 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद वर्तमान में कोविड-19 एक्टिव केसों की कुल संख्या 12,340 हो गई है। वहीं देश में कोरोना के कुल संक्रमण केसों की संख्या 4,30,47,594 है।

    कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 5.22 लाख

    कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 5.22 लाख

    देश में कोरोना से अब तक 4,25,13,248 लोगों की रिकवरी हुई है। वहीं कोविड-19 से कुल जान गंवाने वालों की संख्या 5 लाख 22 हजार 006 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आकंड़ा 1,86,90,56,607 है।

    इन राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना केस

    इन राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना केस

    कुछ राज्यों में कोविड -19 मामलों में वृद्धि देखी गई है। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार (19 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली सहित चार राज्यों को निर्देश दिया कि वे विशेष रूप से कोवि -19 व्यवहार के पालन को लागू करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने पर जोर दें। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन राज्यों को सख्त निगरानी बनाए रखने और संक्रमण के किसी भी उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कहा है।

    दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

    दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

    इस बीच, दिल्ली में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) बुधवार को मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगा और सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना वाला नियम फिर से बहाल हो सकता है। दिल्ली में सोमवार के 7.72 प्रतिशत से 4.42 प्रतिशत तक सकारात्मकता दर में मामूली गिरावट के साथ 632 ताजा कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जबकि महाराष्ट्र में 137 कोविड -19 मामले और तीन मौतें दर्ज की गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+