Coronavirus Updates India: सुस्त हो रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में आए 2424 केस
Coronavirus Updates India: वैक्सीनेशन अभियान रंग ला रहा है। पूरे देश के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण खत्म होने की कगार पर है। पहले की अपेक्षा अब कोरोना संक्रमित मरीज भी कम मिल रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 2424 कोरोना के केस आए हैं। इससे देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28079 हो गई है। इस हिसाब से देश में एक्टिव मरीजों का प्रतिशत 0.06 है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक 218.99 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वहीं, 12 से 14 साल के लोगों को 4.10 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक 60 वर्ष या इससे अधिक को 127674214 पहली डोज, जबकि 123173219 दूसरी डोज और 47795722 तीसरी डोज दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा बुरा हाल देश में पहली और दूसरी लहर में थे। दूसरी लहर के दौरान कई लोगों की मौत समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से हो गई थी। दूसरी लहर के दौरान इतने ज्यादा संक्रमित मिल रहे थे कि हॉस्पिटल में लोगों को बेड भी नहीं मिल रहा था।
हालांकि, अब भारत सहित पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर है कि कोरोना संक्रमण खत्म हो रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी की वजह से अब लगभग सभी देशों ने गाइडलाइंस में ढील दी है। यही वजह है कि अब मार्केट, स्कूल्स, सिनेमाहाल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों को भी खोल दिया गया है।
ये भी पढ़ें- कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में कोवड-19 के 3011 नए केस, एक दिन में 28 मरीजों की मौत












Click it and Unblock the Notifications