कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में कोवड-19 के 3011 नए केस, एक दिन में 28 मरीजों की मौत

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में कोवड-19 के 3011 नए केस, एक दिन में 28 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर: भारत में कोरोना वायरस केसों में अब भी उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सोमवार (03 अक्टूबर) के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 हजार 11 केस सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 28 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5,28,701 पहुंच गई। वहीं देश में कोरोना के कुल केसों की संख्या 4,45,97,498 तक हो गई है।

coronavirus case

बीते 24 घंटों में 28 मरीजों की मौत में से अकेले केरल से 20 लोगों की मौत हुई है। देश में बीते 24 घंटों में 4,301 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं कोरोना के कुल रिकवरी केसों की संख्या 44,032,671 है, जो कुल केसलोएड का 98.73 प्रतिशत है।

देश में डेथ रेट 1.19 प्रतिशत है। भारत ने 3 अक्टूबर को एक्टिव कोरोना वायरस मामलों में 1,318 की कमी दर्ज की गई है। देश में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 36,126 हो गई है। सक्रिय मामलों से विश्व स्तर पर सबसे अधिक प्रभावित देशों में देशों में भारत अड़तीसवें स्थान पर है।

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक वैक्सीन शॉट्स की कुल संख्या 2,187,706,075 तक पहुंच गई है। वहीं पिछले 23 घंटों में 170,034 वैक्सीन शॉट्स दी गई है।

भारत ने पिछले 7 दिनों में 25,255 केस सामने आए हैं। भारत में कोरोना से सबसे अधिक पांच प्रभावित राज्य हैं, महाराष्ट्र (81222252), केरल (6807937), कर्नाटक (4065057), तमिलनाडु (3584102), और आंध्र प्रदेश (2338372) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+