फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, बीते 24 घंटों 3,688 नए केस आए सामने, 50 की हुई मौत

फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, बीते 24 घंटों 3,688 नए केस आए सामने, 50 की हुई मौत

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस के मामले धीरे-धीरे फिर से बढ़ रहे हैं। शनिवार (30 अप्रैल) को भारत ने अपने दैनिक कोरोना वायरस केसलोएड में मामूली वृद्धि दर्ज की है। शनिवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 3,688 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 50 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 18 हजार ,684 सक्रिय मामले हैं, जो कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में आए 3,688 नए Corona Case | Covid 19 Update | वनइंडिया हिंदी
    बीते 24 घंटों में 2,755 मरीज हुए डिस्चार्ज

    बीते 24 घंटों में 2,755 मरीज हुए डिस्चार्ज

    पिछले 24 घंटे में 883 एक्टिव केस बढ़े हैं, जबकि शुक्रवार को 2,755 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। देश में कोरोना के कुल मामले 4,30,75,864 है। वहीं कोरोना की कुल रिकवरी 4,25,33,377 है। देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 5,23,803 है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 188.89 करोड़ टीके लगाए गए हैं। वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,88,89,90,935 है।

    कोरोना रिकवरी रेट 98.74 फीसदी

    कोरोना रिकवरी रेट 98.74 फीसदी

    देश में कोरोना रिकवरी रेट वर्तमान में 98.74 प्रतिशत है। देश में दैनिक सकारात्मकता दर 0.74 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.66 प्रतिशत है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,96,640 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं अब तक कुल 83,74,42,023 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

    किन-किन राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना केस

    किन-किन राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना केस

    इस बीच, दिल्ली में 1,607 ताजा कोविड मामलों और दो मौतों के साथ संक्रमण में वृद्धि देखी जा रही है। सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में दिल्ली में 1,607 मामले हैं, इसके बाद हरियाणा में 624 मामले, केरल में 412 मामले, उत्तर प्रदेश में 293 मामले और महाराष्ट्र में 148 मामले हैं। इन पांच राज्यों से लगभग 83.61 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं, जिसमें अकेले दिल्ली 43.57 प्रतिशत नए मामलों के लिए जिम्मेदार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+