Coronavirus Update: 8 महीने के सबसे निचले स्तर पर कोरोना संक्रमण, पिछले 24 घंटे के 8635 नए मामले
Coronavirus Update: देश में कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर जारी है। अच्छी बात यह है कि पिछले 8 महीनों के कोरोना संक्रमण अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8635 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 94 लोगों की पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत हो चुकी है। देश कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 163353 है। देश में कोरोना संक्रमण को आए एक साल से अधिक का समय हो चुका है, अभी तक देश में कोरोना एक करोड़ से अधिक लोगो को अपनी चपेट मे ले चुका है। देश में कोरोना के कुल संक्रमित केस अभी तक 10766245 आ चुके हैं। वहीं कोरोना से देश में कुल 154486 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि 10448406 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Recommended Video
बता दें कि 14 मई 2020 के बाद पहली बार सोमवार को कोरोना से सबसे कम लोगों की मौत हुई है। जबकि संक्रमण की बात करें तो 2 जून के बाद सोमवार को कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या सबसे कम 8635 दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 13423 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में संक्रमण की दर की बात करें तो यह 1.5 फीसदी रह गई है जबकि जबकि 97 फीसदी लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी, इस अभियान की शुरुआत के साथ ही अभी तक देश में कुल 39,50,156 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।












Click it and Unblock the Notifications