नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में 38164 नए मरीज और 499 लोगों की मौत
नई दिल्ली, 19 जुलाई। भारत में पिछले 24 घंटों मे कोरोना के 38,164 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38660 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं 499 लोगों की मौत हो गई है। देश में अभी तक कोरोना के कुल 3,11,44,229 मामले सामने आ चुके हैं जिसमे से 3,03,08,456 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 4,21,665 हैं और अभी तक देश में कोरोना से 4,14,108 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी तक कोरोना टीकाकरण की बात करें तो कुल 40,64,81,493 कोरोना की डोज दी जा चुकी हैं।
Recommended Video

आईसीएमआर के अनुसार देश में अभी तक कोरोना के कुल 44,54,22,256 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है जिसमे से 14,63,593 सैंपल्स की जांच रविवार को की गई है। हालांकि भारत में कोरोना के नए वेरिएंट से खतरा लगातार बना हुआ है, महाराष्ट्र केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना के नए मामलों की संख्या अभी ज्यादा है। लेकिन इंग्लैंड में जहां कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर उत्पात मचाया था वहां कोरोना की पाबंदियों को खत्म कर दिया गया है।
वहीं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बात करें तो यहां कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में सिर्फ 56 नए मामले सामने आए हैं जबकि 69 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के 1260 एक्टिव मामले हैं। जो नए मामले सामने आ हैं वो लखनऊ में 4, प्रयागराज में 5, वाराणसी में 6 हैं। प्रदेश के 47 जिलों में कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना से 7 लोगों की मौत भी हुई है। मरने वालों में कानपुर के 2 बुलंदशहर के एक, अमेठी, अंबेडकरनगर, मिर्जापुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications