कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे में 7,447 नए केस, 391 मरीजों की गई जान

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे में 7,447 नए केस, 391 मरीजों की गई जान

नई दिल्ली, 17 दिसंबर: भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच कोरोना के दैनिक आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार (17 दिसंबर) को भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,447 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 7,886 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 391 लोगों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 86 हजार 415 है। देश में कोरोना से अब तक कुल हुई मौतों का आंकड़ा 4 लाख 76 हजार 869 है। कोविड-19 से अब तक कुल हुई रिकवरी की संख्या 3,41,62,765 है। वहीं कोरोना के कुल मामले की संख्या 3,41,62,765 है।

Recommended Video

    Omicron study: Delta variant से बहुत खतरनाक है ओमिक्रॉन, जानिए सबकुछ | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Vaccine

    देश में कोरोना वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,35,99,96,267 है। भारत में 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12,59,932 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक अब तक कुल मिलाकर भारत में कोरोना के जांच के लिए कुल 66,15,07,694 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

    भारत में कोरोना रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.25 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।" मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 134.61 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई है।

    देश में ओमिक्रॉन के 83 नए केस

    कर्नाटक, दिल्ली और गुजरात में कोरोना के नए वैरिएंट के नए मामलों में बढ़ोतरी के बाद देश में कुल केस 83 हो गए हैं। शुक्रवार (17 दिसंबर) को दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 10 नए केस मिले हैं। जिसके बाद दिल्ली में कुल 20 ओमिक्रॉन के केस हो गए हैं। वहीं दिल्ली में गुरुवार (16 दिसंबर) को कोरोना के 85 नए केस सामने आए हैं। जो 137 दिनों के सबसे हाई संक्रमण दर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+