कुछ कम हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 36083 नए केस और 37927 मरीज ठीक
कुछ कम हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 36083 नए केस और 37927 मरीज ठीक
नई दिल्ली, 15 अगस्त: भारत में कोरोना वायरस के मामले धीरे-धीरे थम रहे हैं। रविवार यानी 15 अगस्त को देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 36,083 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोविड-19 की वजह से 493 लोगों की मौत हुई है। इसी दौरान एक दिन में 37,927 लोग कोरोना से रिकवर हो गए हैं। देश में कोरोना से अबतक 4,31,225 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 3,85,336 है। देश में कोविड से अब तक 3,13,76,015 लोग रिकवर हो चुके हैं। देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,21,92,576 है।
Recommended Video

भारत में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 54 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की खुराक लगाई गई है। रविवार (15 अगस्त) के आंकड़ों की बात करें तो देश में अब तक 54,38,46,290 वैक्सीन डोज लगाई है। वहीं पिछले 14 घंटों (14 अगस्त) में 73,50,553 वैक्सीन डोज लगाई गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में अब तक 49,36,24,440 कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 19,23,863 सैंपल टेस्ट किए गए है।
देश में कोरोना के सबसे अधिक मामले फिलहाल केरल से आ रहे हैं। केरल से हर दिन 15 से 20 हजार नए केस सामने आ रहे हैं। केरल में कोरोना से अब तक 18,276 लोगों की मौत हुई है।
वहीं एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कोरोना की तीसरी को लेकर कहा है कि हो सकता है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर न दिखे, लेकिन यह काफी हद तक लोगों पर कोविड के उचित व्यवहार का पालन करने पर निर्भर करता है। रणदीप गुलेरिया ने कहा, यह एकमात्र अप्रत्याशित हिस्सा यह है कि वायरस कैसे व्यवहार करता है।












Click it and Unblock the Notifications