बीते 24 घंटों में सामने आए 19,740 नए कोरोना वायरस केस, 248 लोगों की हुई मौत

बीते 24 घंटों में 19,740 नए कोरोना वायरस आए सामने, 248 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर: कोरोना वायरस के शनिवार (09 अक्टूबर) को 19 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक शनिवार (09 अक्टूबर) को भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,740 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से ‌248 लोगों की मौत हुई है। बीते एक दिन में कोविड-19 से 23,070 मरीज ठीक हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 2,36,643 है। वहीं कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4,50,375 है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोविड-19 के 21,257 नए मरीज, COVID19 अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    देश में कोरोना के कुल संक्रमण केसों की संख्या 3,39,35,309 है। वहीं कोविड-19 की कुल रिकवरी 3,32,48,291 हुई है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 93,99,15,323 (93.99 करोड़) है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपडेट देते हुए कहा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 95.51 करोड़ से अधिक डोज दी गई है। वहीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 8.51 करोड़ से अधिक डोद मौजूद है। भारत में 16 जनवरी 2021 को वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक 58.13 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए गए हैं।

    फिलहाल देश में सबसे अधिक कोरोना के मामले केरल से सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में अकेले केरल से कोरोना वायरस के 10,944 मामले सामने आए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। केरल में पिछले एक महीने से अधिक वक्त से कोरोना के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो देश के 65-70 फीसदी केस अकेले केरल से आर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+