कोरोना केस घटे, रिकवरी रेट बढ़ा, बीते 24 घंटों में 1,569 नए मामले, एक दिन 2,467 लोग हुए ठीक
कोरोना केस घटे, रिकवरी रेट बढ़ा, बीते 24 घंटों में 1,569 नए मामले, एक दिन 2,467 लोग हुए ठीक
नई

देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 16,400
देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस 16,400 है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 917 की गिरावट आई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल था। भारत में कोरोना वायरस के कुल केसों की संख्या 4,31,25,370 है।

कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5.24 लाख
भारत में अब तक कोरोना वायरस से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,260 हो गई है। एक दिन पहले, देश में 2,202 नए मामले सामने आए थे और 27 मौतें हुई थीं। देश में कोरोना रिकवरी रेट 8.74 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

देश के किन राज्यों में है कोरोना के सबसे अधिक केस
देश के पांच राज्यों दिल्ली, केरल, हरियाण, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। शीर्ष पांच राज्य जिन्होंने अधिकतम कोविड मामले दर्ज किए हैं, उनमें दिल्ली में 377 मामले, इसके बाद केरल में 321 मामले, हरियाणा में 218 मामले, उत्तर प्रदेश में 138 मामले और महाराष्ट्र में 129 मामले हैं। इन पांच राज्यों से नए कोविड-19 मामलों के लगभग 75.4% मामले सामने आए हैं, जिसमें अकेले दिल्ली 24.03% नए मामलों के लिए जिम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications