कोरोना मामलों में आज मामूली गिरावट, 24 घंटों में 7,591 नए केस, 45 मरीजों की हुई मौत

कोरोना मामलों में आज मामूली गिरावट, 24 घंटों में 7,591 नए केस, 45 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली, 29 अगस्त: भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार (29 अगस्त) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,591 केस दर्ज किए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 45 मरीजों की मौत हो गई है। देश में पिछले एक दिन 9,206 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। भारत में कुल रिकवरी केसों की संख्या 4,38,02,993 है। कोरोना रिकवरी रेट 98.62 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

coronavirus

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के कुल एक्टिव मामले घटकर 84,931 हो गए हैं। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 86,591 थे। 24 घंटे में सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 1,660 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.19 प्रतिशत शामिल है।

देश में कोरोना से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,27,779 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। भारत में कोरोना वैक्सीन शॉट्स की कुल संख्या 2,119,105,738 तक पहुंच गई है। इस बीच पूरे भारत में बरामद कोरोना वायरस मामलों की संख्या 43,802,993 है।

भारत में पिछले 7 दिनों में 66,763 नए केस सामने आए हैं। देश में डेथ रेट 1.19% है। भारत में 27 अगस्त को देश में अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या को 885,208,552 है। वहीं बीते 24 घंटों में 165,751 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+