भारत में धीरे-धीरे कम हो रहे हैं कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 6,168 नए केस, एक्टिव मरीज 59 हजार
भारत में धीरे-धीरे कम हो रहे हैं कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 6,168 नए केस, एक्टिव मरीज 59 हजार
नई दिल्ली, 02 सितंबर: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार (2 सितंबर) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,168 नए मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान बीते एक दिन में कोरोना से 9,685 लोग रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना रिकवरी रेटों में भी बढ़ोतरी हुई है। कोरोना रिकवरी रेट लगभग 98.68 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

एक्टिव केसों की संख्या 59,210
देश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,44,42,507 है। वहीं कोरोना से रिकवर हुए कुल मामलों की संख्या 4,38,55,365 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 59,210 हो गए हैं। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 62,748 थे।

देश में एक्टिव केसों में 3,538 मामलों में हुई गिरावट?
देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 3,538 मामलों की गिरावट हुई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.13 प्रतिशत शामिल है। देश में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 5,27,932 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। देश में 2 सितंबर को दैनिक सकारात्मकता दर 1.94 प्रतिशत दर्ज की गई है।

देश में क्या है कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा?
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,12,75,23,421 है। बीते 24 घंटों के अंदर 22 लाख 40 हजार 162 कोविड वैक्सीन डोज दी गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार कोरोना वायरस के लिए 1 सितंबर तक 88,64,66,255 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। बीते 24 घंटों में 3,18,642 सैंपल की टेस्टिंग हुई है।

दिल्ली में क्या है कोरोना की स्थिति?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में गुरुवार को 271 नए कोविड मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 659 लोग रिकवर हुए हैं और 3 मरीज की मौत हुई है। दिल्ली में सकारात्मकता दर 2.07 प्रतिशत है। वहीं एक्टिव केस1,621 हैं। दिल्ली में कोरोना डेथ रेट 1.32 प्रतिशत है। दिल्ली में अब तक कोविड-19 से 26,472 मौतें हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications