कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 1,270 नए केस, 31 मरीजों की हुई मौत

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 1,270 नए केस, 31 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली, 28 मार्च: भारत में कोरोना वायरस के केसों में लगातार गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार (28 मार्च) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1,270 नए कोविड-19 के केस सामने आए हैं। वहीं बीते एक दिनों में 31 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 1567 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोरोना केसलोएड में 554 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: भारत में कोरोना के 1,421 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 15,859 है। सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई थी। देश में कोरोना से कुल हुई मौतों का आंकड़ा 5,21,035 है। कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,30,20,723 हो गई।

    मंत्रालय ने कहा कि दैनिक सकारात्मकता दर 0.25 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.29 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 183.26 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,83,26,35,673 है।

    आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 4,32,389 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। इसके साथ भारत ने अब तक 78.73 करोड़ (78,73,55,354) कुल सैंपल टेस्ट किए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+