तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 11,739 नए केस, एक्टिव केसों की संख्या 92 हजार के पार

तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 11,739 नए केस एक्टिव केसों की संख्या 92 हजार के पार

नई दिल्ली, 26 जून: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार 26 जून के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 11,739 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 25 मौतें हुई हैं। बीते 24 घंटों में कोविड-19 से 10,917 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि कोरोना के ताजा मामले 11,739 केस शनिवार की तुलना में कम हैं। शनिवार को कोरोना के 15,940 मामले सामने आए थे। आज 26 प्रतिशत गिरावट के साथ केस सामने आए हैं।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: पिछले 24 घंटे में 11739 नए केस, 25 की मौत | वनइंडिया हिंदी |*News
    देश में एक्टिव केसों की संख्या 92 हजार के पार

    देश में एक्टिव केसों की संख्या 92 हजार के पार

    भारत में एक्टिव केसों की संख्या 92 हजार के पार हो गआ है। आज कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 92,576 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.21 प्रतिशत शामिल है, जबकि देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.58 प्रतिशत से ऊपर है।

    डेली पॉजिटिविटी रेट 2.59 फीसदी

    डेली पॉजिटिविटी रेट 2.59 फीसदी

    आंकड़ों के अनुसार, देश में दैनिक सकारात्मकता दर (डेली पॉजिटिविटी रेट) 2.59 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.25 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीच कोरोना डेथ रेट 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में कोरोना से अब तक 5,24,999 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन में दिखाया गया है कि देश में कोरोना के कुल संक्रमण केसों की संख्या 43.39 मिलियन अंक तक पहुंच गया।

    देश में क्या है कोरोना वैक्सीनेशन आंकड़ा?

    देश में क्या है कोरोना वैक्सीनेशन आंकड़ा?

    देश में वर्तमान में कोरोना वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,97, 08, 51,580 है। बीते 24 घंटों में 12 लाख 72 हजार 739 वैक्सीन डोज दी गई है। भारत का कोविड टैली 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ के बेंचमार्क को पार कर गया था। यह टैली 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ को पार कर गई थी। इस साल 25 जनवरी को, भारत का कोविड टैली चार करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है।

    दिल्ली में सामने आए 666 नए केस

    दिल्ली में सामने आए 666 नए केस

    दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 666 नए कोविड मामले सामने आए हैं। संक्रमण के कारण कुल छह लोगों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या 26,249 हो गई है। दिल्ली में कोरोना डेथ रेट 1.36% है। पिछले 24 घंटों में वायरल बीमारी से कुल 1,450 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में कुल 4,717 सक्रिय मामले हैं। जहां ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन का विकल्प चुन रहे हैं, वहीं करीब 275 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में कुल 27,699 वैक्सीन डोज लगाई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+