Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12923 मामले, 20 करोड़ से अधिक लोगों का हुआ टेस्ट
Coronavirus Update: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12923 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 11764 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 108 लोगों की मौत हो गई है। ताजा आंकड़ों के बाद भारत में अबतक 10871294 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 10573372 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि भारत में अभी तक कोरोना से 155360 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल अच्छी खबर यह है कि देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या कम हो रहा है। भारत में कोरोना के कुल एक्टिव केस 142562 हैं।

Recommended Video
देश में कोरोना वायरस का टीका लगने का अभियान शुरू होने और टेस्टिंग की दर बढ़ने की वजह से काफी हद तक कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में हैं। देश में 16 जनवरी को दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया और अभी तक भारत में 70,17,114 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। अभी अभी तक देश में 20 करोड़ से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार भारत में अभी तक 204023840 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। 10 फरवरी को 699185 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।












Click it and Unblock the Notifications