Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9309 नए मामले, 15858 लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। Coronavirus Update: देश में हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं, लेकिन राहत बात यह है कि संक्रमण की दर कम हो रही है और ठीक होने वालों की दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9309 नए मामले सामने आए हैं जबकि 15858 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 87 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या अब 135926 बची है। अभी तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 10880603 मामले आ चुके हैं जबकि 10589230 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना से देश में अभी तक 155447 लोगों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में 9,309 नए COVID-19 केस, 87 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    corona

    देश में कोरोना से रिकवरी रे में सुधार देखने को मिला है और फिलहाल यह 97.32 फीसदी तक पहुंच गया है जोकि अभी तक का सबसे ज्यादा है। वहीं कोरोना संक्रमण की दर की बात करें तो पॉजिटिविटी रेट 1.25 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.43 फीसदी है। केरल में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरवार को केरल में कोरोना के 5281 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना से 3936 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि प्रदेश में अबतक 988655 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो यहां गुरुवार को कोरोना के 3297 नए मामले सामने आए हैं जबकि 24 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अभी तक कोरोना से 51415 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+