Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में 9110 नए मामले, 14016 लोग हुए ठीक

Coronavirus Update: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। यही नहीं हर रोज एक्टिव मामले में कम हो रहे हैं जोकि अच्छी खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 9110 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 14016 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में देश में 78 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। देश में अभी तक कुल 10847304 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 10548521 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव केस 143625 है। देश में कोरोना के कुल 1.32 फीसदी एक्टिव केस बचे हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की दर की बात करें तो यह 1.43 फीसदी है।

Recommended Video

    Coronavirus in India: 24 घंटे में 9,110 नए केस दर्ज, 78 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    corona

    भारत में कोरोना टेस्टिंग की दर भी काफी बढ़ गई है। देश में अभी तक 202587752 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की बात करें तो भारत में टीकाकरण की रफ्तार दुनिया में सबसे ज्यादा है। भारत में तकरीबन 60 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। देश में अभी तक 6259008 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

    कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया का दूसरा देश है जहां पर संक्रमण के मामले सबसे अधिक हैं। अमेरिका में कोरोना के 27.09 मिलियन कोरोना संक्रमण के मामले हैं जबकि 4.64 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जबकि भारत में 10.84 मिलियन लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि यहां 1.55 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं तीसरे स्थान पर ब्राजील है जहां पर 9,52 मिलियन लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 2.31 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+