कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए 26 हजार से अधिक मरीज, 277 की मौत
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज (शुक्रवार) कोविड के नए मामलों का आंकड़ा जारी कर दिया है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कुल 26,727 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए, जबकि 277 लोगों को मौत हुई। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में कुल 28,246 लोगों ने महामारी को मात भी दी। देश में एक्टिव मामलों की बात करें तो यह 2,75,224 है। वहीं, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,37,66,707 पर पहुंच गया है।
Recommended Video

वहीं, 277 नई मौतों के साथ देश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 4,48,339 हो गई है। राहत की खबर ये रही कि कई मरीज तेजी से ठीक भी हुए और अब तक कुल संक्रमितों में से 3,30,43,144 लोग रिकवरी कर चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बुलेटिन में टीकाकरण को लेकर भी अहम जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 89,02,08,007 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें से 64,40,451 खुराक पिछले 24 घंटे में लगाई गईं।
यह भी पढ़ें: 12 साल से ज्यादा के बच्चों को जल्द मिलेगा कोरोना टीका, जायडस कैडिला की वैक्सीन को लेकर सरकार ने दी जानकारी
देश के जहां कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले डबल डिजिट में आ रहे हैं वही, केरल में हालात बेहद खराब स्थिति में है। सामने आए 26727 नए मामलों में से 15,914 मामले सिर्फ केरल से दर्ज किए गए। वहीं, बीते 24 घंटे में कुल 277 मौतों में से 122 मरीजों की मौत केरल में हुई।












Click it and Unblock the Notifications