Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18855 नए मामले, 20746 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए

Coronavirus Update: पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन गुरुवार को कोरोना के नए मामलों में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों मे कोरोना के 18855 नए मामले सामने आए हैं जबकि 20746 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना से 163 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से अबतक मरने वालों की कुल संखअया 154010 हो गई है। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 171686 है। अभी तक देश में कोरोना से कुल 10394352 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update : 24 घंटे में 18,855 नए COVID-19 केस,163 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
      corona

      अच्छी बात यह है कि 16 जनवरी से देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से कई शहरों में कोरोना के नए मामले सामने नहीं आए हैं। अभी तक देश में कुल 2928053 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। देश के 191 जिलों में कोरोना के अब एक भी मामले नहीं हैं। इन जिलों में पिछले सात दिनों में कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को बताया कि देश में 146 जिले ऐसे हैं जहां पिछले सात दिनों में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि 18 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना के एक भी केस नहीं आए हैं। बड़ी बात यह है कि छह जिले ऐसे हैं जहां 21 दिनों में एक भी केस सामने नहीं आए हैं और 21 जिलों में पिछले 28 दिनों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। देश में कोरोना के सर्वाधिक मामलों की बात करें तो ये केरल और महाराष्ट्र में हैं। केरल और महाराष्ट्र में अकेले कोरोना के 70 फीसदी मामले हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+