'गो कोरोनो गो' पर बोले केंद्रीय मंत्री अठावले- पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है मेरा दिया नारा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि उनका दिया हुआ नारा 'गो कोरोना, कोरोना गो' अब पूरी दुनिया में लोग लगा रहे हैं। अठावले ने कहा कि जन फरवरी में मैंने ये नारा दिया तो माहौल अलग था, लोगों पूछ रहे थे कि क्या इससे असर होगा, इस पर सवाल उठा रहे थे। अब हम देख रहे हैं कि दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है।

coronavirus union minister ramdas athawale on go corona corona go slogan

सोमवार को केंद्र में मंत्री अठावले ने कहा कि है. उन्होंने कहा, मैंने फरवरी में ये नारा दिया था, जब भारत में कोरोना वायरस को लेकर हालात इतने बुरे नहीं थे। उस वक्त लोग कह रहे थे कि क्या इससे कोरोना चले जाएगा? अब हम इस नारे को पूरी दुनिया में देख रहे हैं।

रामदास अठावले ने 20 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर एक प्रार्थना सभा में ये नारा लगाा था। चीन के महावाणिज्य दूत तांग गुओकाई और बौद्ध भिक्षुओं के एक प्रार्थना सभा में 'गो कोरोना, गो कोरोना' के नारे लगाते अठावले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो वायरल हो गया। इस पर मजाक भी खूब हुई और मीम भी बहुत बनाए गए।

इसके बाद ये नारा ना सिर्फ सोशल मीडिया पर खूब वायरल है बल्कि कई जगह पर लोग इसे लगाते देखे गए हैं। रविवार रात नौ बजे जब पूरे देश में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर घरों की बत्ती बुझाकर दीपक, मोमबत्ती और मोबाइल टॉर्च जला रहे थे तब भी लोगों ने ये नारा लगाया। जिसके वीडियो सामने आए हैं। खुद अठावले ने भी परिवार के साथ रविवार रात ये नारा लगाया। इससे पहले जनता कर्फ्यू के दौरान भी ये नारे लगे थे।

बता दें कि दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। करीब पूरी दुनिया के लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। यह वायरस अब तक 70,000 से ज्यादा जानें ले चुका है। दुनियाभर में करीब 13 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4067 हो चुकी है। देश में अभी तक 109 लोगों की मौत इससे हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+