Coronavirus: जापान में खड़े क्रूज पर सवार दो बुजुर्ग यात्रियों की मौत, 29 की हालत बेहद गंभीर

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस ने आंतक मचा रखा है। इस महामारी से अब तक करीब 2100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि लगभग 70 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। इस खतरनाक वायरस ने क्रूज जहाज डॉयमंड प्रिंसेस को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इस जहाज पर कुल 3711 लोग सवार थे जिनमें से 621 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि इस जहाज में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई है।

coronavirus: two passengers from deadly virus hit cruise ship in japan

पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके ने बताया कि मृतक यात्री 87 वर्षीय जापानी पुरुष और 84 वर्षीय जापानी महिला थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। जापान के तट पर खड़े क्रूज शीप में मौजूद लोग तेजी से कोरोना वायरस के संक्रमण में आ रहे हैं। इस शिप पर 132 चलक दल और 6 यात्रियों सहित कुल 138 भारतीय भी सवार हैं।

रविवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक एक और भारतीय कोरोना वायरस के संक्रमण में आ गया है। तोक्यो में भारतीय दूतावास ने बताया कि संक्रमित भारतीय नागरिक की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल 7 भारतीयों के संक्रमित होने की खबर है।

दूसरी तरफ, भारत की तरफ से कोरोना वायरस से जूझते चीन को मदद की पहली खेप गुरुवार यानी 20 फरवरी को रवाना की जाएगी। चीन के लिए इस कदम को भारत सरकार का एक बड़ा राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्‍य फैसला माना जा रहा है। आईएएफ का जंबो जेट 20 फरवरी को चीन के वुहान के लिए रवाना होगा। जानलेवा कोरोनावायरस ने चीन की कमर तोड़कर रख दी है। चीन की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। अब इस वायरस की चपेट में चीन की करेंसी भी आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+