Coronavirus से संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में 47 हुई, पंजाब में भी एक व्यक्ति संक्रमित

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमण के अबतक कुल 47 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि पंजाब में भी एक मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 47 पहुंच गई है। बता दें कि इसमे 3 केरल के भी लोग शामिल हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे, लेकिन इलाज के बाद वह स्वस्थ्य हो गए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। महाराष्ट्र के पुणे में भी दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों लोग दुबई से आए थे। दोनों ही लोगों को नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

coronavirus

बेंगलुरू में प्ले स्कूलों को बंद किया गया
कर्नाटक के मेडिकल एजूकेशन मिनिस्टर डॉक्टर के सुधाकर ने बताया कि बेंगलुरू में कोरोना वायरस के मरीज की पत्नी और बच्चे अलग आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति अमेरिका से 1 मार्च को वापस आया था और 5 मार्च को उसके भीतर कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। व्यक्ति के साथ जिस दूसरे आदमी ने यात्रा की थी उसे भी आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि कर्नाटक में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बेंगलूरू के सभी प्ले स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

ग्लोबमास्टर पहुंचेगा तेहरान
वहीं ईरान में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के लिए भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर कल सुबह 9.30 रवाना होगा। यह विमान ईरान में कल रात (11 मार्च) तकरीबन 2 बजे पहुंचेगा। यहां से भारतीय नागरिकों को लेकर यह विमान वापस भारत अगले दिन (11 मार्च) सुबह 9.30 पहुंचेगा। इस मिशन के बारे में विंग कमांडर करन कपूर ने बताया कि हम हिंडन एयर फोर्स स्टेशन रात 8.30 पहुंचेंगे और रात 2 बजे तेहरान लैंड करेंगे। तेहरान से सुबह 4.20 बजे निकलेंगे और भारत 9.30 बजे वापस आएंगे।

3119 लोगों की मौत
बता दें कि कोरोना वायरस से चीन में सर्वाधिक 3119 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इससे संक्रमित लोगों की संख्या 80735 है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 110262 है। जबकि कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 3861 पहुंच गई है। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच कतर ने भारत समेत 13 अन्य देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कतर सरकार की ओर से आठ मार्च को जारी बयान में कहा गया है कि, दुनियाभर में कोविड-19 के फैलाव के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है। यह अस्थायी पाबंदी बांग्लादेश, चीन, मिस्र, ईरान, इराक, लेबनान, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपीन, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड से आने वाले लोगों पर भी लागू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+