कोरोना की रफ्तार हुई तेज, 24 घंटों में 3 लाख 47 हजार नए मामले दर्ज, 703 लोगों की हुई मौत
कोरोना की रफ्तार हुई तेज, 24 घंटों में 3 लाख 47 हजार नए मामले दर्ज, 703 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली, 21 जनवरी: भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 21 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दौरान कोरोना से 705 लोगों की मौत हो गई है। देश में हालांकि रिकवरी रेट भी बढ़ी है, भारत में बीते 24 घंटों में 2,51,777 लोग रिकवर हुए हैं। देश में आज कल से 29,722 अधिक केस सामने आए हैं। 20 जनवरी को कोरोना वायरस के 3,17,532 मामले आए थे। देश में फिलहाल दैनिक पॉजिटिविटि रेट 17.94 हो गया है।
Recommended Video

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले 9,692 हो गई है। ओमिक्रॉन के कुल मामलों में कल से 4.36% की वृद्धि हुई है। देश में एक्टिव केसों की कुल 20 लाख 18 हजार 825 है। बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या 94 हजार 774 बढ़ी है।
देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4,88,396 है। वहीं कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,60,43,70,484 है। देश में अब तक कोरोना से 3,60,58,806 लोग ठीक हो चुके हैं।
सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 5.23 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 की रिकवरी रेट घटकर 93.50 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत के 94 प्रतिशत वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली है, जबकि 72 प्रतिशत पूरी तरह से टीका लगाए गए हैं। जबकि 15-18 आयु वर्ग के लगभग 52 प्रतिशत बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक का टीका लगाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, "अब तक, देश में 15-18 आयु वर्ग के 52 प्रतिशत बच्चों ने टीका लगाया और पूरी तरह से टीकाकरण करने वाले लोगों का अनुपात कोरोना के खिलाफ 72 प्रतिशत है।"












Click it and Unblock the Notifications