एक ही दिन में 27% बढ़े कोरोना मरीज, 24 घंटों के भीतर देश में मिले 2.47 लाख नए मामले
एक ही दिन में 27% बढ़े कोरोना मरीज, 24 घंटों के भीतर देश में मिले 2.47 लाख नए मामले
नई दिल्ली, 13 जनवरी: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब अपने चरम पर पहुंत रही है। आज (गुरुवार 13 जनवरी) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 47 हजार 417 नए मामले सामने आए हैं। चल रही कोरोना की तीसरी लहर में सबसे अधिक एक दिन में हुई बढोतरी है। बीते दिन बुधवार 12 जनवरी से ये मामले 27 प्रतिशत अधिक है। देश में आज कल से 52,697 अधिक कोविड-19 के मामले आए हैं। बुधवार को कोरोना वायरस के 1 लाख 94 हजार 720 केस आए थे। वहीं कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी भारत में कुल 5 हजार 488 हैं।

देश में एक्टिव केसों की संख्या 11 लाख के पार
गुरुवार 13 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 84 हजार 825 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 11 लाख के पार हो गई है। वर्तमान में भारत में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 11 लाख 17 हजार 531 हैं। एक्टिव केसों की संख्या में पिछले 1 हफ्ते से लगातार 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है।
Recommended Video

बीते 24 घंटों में 380 लोगों की हुई कोरोना से मौत
बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से 380 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 से अब तक भारत में 4 लाख 85 हजार 035 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के कुल मामले 3,63,17,927 है।

पॉजिटिविटी रेट बढ़ा, रिकवरी रेट घटा
देश में कोरोना दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 13.11 फीसदी हो गया है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 10.80 प्रतिशत है। पॉजिटिविटी रेट कल 11.5% से बढ़कर 13% हो गई है।
मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 3.08 प्रतिशत शामिल है। देश में कोरोना रिकवरी रेट घटकर 95.59 प्रतिशत हो गई है।

जानें किन राज्यों में ओमिक्रॉन के कितने केस?
देश का ओमिक्रॉन टैली बढ़कर 5,488 हो गया है, जिसमें महाराष्ट्र और राजस्थान में इस नए वैरिएंट के केस सबसे अधिक हैं। महाराष्ट्र में 1,367 और राजस्थान में 792 ओमिक्रॉन के केस हैं। वहीं दिल्ली में 549 मामले, केरल में 486, कर्नाटक में 479, पश्चिम बंगाल में 294 और यूपी में 275 ओमिक्रॉन के केस हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications