तमिलनाडु में बेकाबू हो रहा कोरोना वायरस, 31 अगस्त तक बढ़ाया गया Lockdown
चेन्नई। देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आलम यह है कि कई राज्यों को फिर से लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा है। बुधवार को ही महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया था और आज तमिलनाडु सरकार ने 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।
Recommended Video

इस दौरान जरूरी सेवाओं को छूट दी जाएगी, लेकिन रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र और तमिलनाडु कोरोना संक्रमण के मामले में देश में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज राज्य हैं।
उल्लेखनीय है कि देश में पिछले 24 घंटे में पहली बार कोरोना के 50 हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। ये मरीजों की संख्या में अब तक की सबसे बढ़ोतरी है। पिछले करीब एक हफ्ते से देश में 45 हजार से 50 हजार के बीच केस आ रहे थे, लेकिन यह पहली बार है जब संक्रमितों का आंकड़ा एक दिन में 52 हजार 123 तक पहुंच गया हो।
इसी के साथ भारत में संक्रमितों की संख्या 15 लाख 83 हजार 792 के करीब पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 34 हजार 968 पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications