देश में एक दिन के भीतर मिले Coronavirus के 63 हजार से अधिक केस, कुल मामले 72 लाख के पार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खतरा अब भी टला नहीं है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 63,509 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 730 मरीजों की मौत हुई हैं। अब देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 72,39,390 हो गई है, जिसमें 8,26,876 सक्रिय मामले, 63,01,928 रिकवर मामले, 1,10,586 मौतें शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि भारत लगातार प्रति दस लाख लोगों पर दुनिया में सबसे कम मामलों और मौतों वाले देशों में से एक है। भारत में कोरोना वायरस से होने वाली रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Corona के Cases 72 लाख पार, अबतक 1 लाख 10 हजार 617 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on tuesday, total coronavirus cases on tuesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 13 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,00,90,122 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 11,45,015 सैंपल मंगलवार को टेस्ट किए गए हैं।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,212 हो गई है, जिसमें 119 सक्रिय मामले और 2,093 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। मिजोरम में अब तक कोरोना वायरस से एक भी मौत नहीं हुई है। हरियाणा में 1,081 नए कोविड-19 मामले, 1,154 डिस्चार्ज, और 9 मौतें दर्ज की गई हैं। सक्रिय मामले 10,319 हैं और मरने वालों का आंकड़ा 1,601 हो गया है। कर्नाटक में 8,191 नए मामले, 10,421 डिस्चार्ज और 87 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 7,26,106 हो गए हैं, जिसमें 6,02,505 डिस्चार्ज और 10,123 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 1,13,459 हैं।

    महाराष्ट्र में 8,522 नए कोविड मामले, 15,356 डिस्चार्ज और 187 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 15,43,837 हो गए हैं, जिनमें 12,97,252 डिस्चार्ज, 2,05,415 सक्रिय मामले और 40,701 मौतें शामिल हैं। पंजाब में 692 नए कोविड-19 मामले, 1,006 डिस्चार्ज और 34 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 1,25,211 हो गए हैं, जिनमें 1,13,105 डिस्चार्ज, 8,212 सक्रिय मामले और 3,894 मौतें शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 677 नए कोविड-19 मामले, 796 रिकवरी और 7 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 84,708 हो गए हैं, जिनमें 73,502 रिकवरी, 9,866 सक्रिय मामले और 1,340 मौतें शामिल हैं।

    चंडीगढ़ में एक दिन में 71 नए कोविड मामले और 5 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कोविड मामलों की कुल संख्या अब 13,331 है, जिसमें 1,127 सक्रिय मामले, 12,007 रिकवरी और 197 मौतें शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4,622 नए मामले, 5,715 रिकवरी और 35 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 7,63,573 हो गए हैं, जिनमें 7,14,427 रिकवरी, 42,855 सक्रिय मामले और 6,291 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में 3,036 नए मामले, 45 मौतें और 2036 रिकवरी दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 3,14,224 हो गए हैं, जिसमें 5854 मौतें और 2,86,880 रिकवरी और 21,490 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    केरल में 8,764 नए मामले, 7,723 रिकवरी और 21 मौतें दर्ज की गई हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 95,407 है। राजस्थान में 2,035 नए मामले, 1,768 रिकवरी और 14 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 1,63,219 हो गए हैं, जिनमें 1,39,616 रिकवरी, 21,924 सक्रिय मामले और 1,679 मौतें शामिल हैं। पुडुचेरी में 268 नए मामले, 310 डिस्चार्ज और 2 मौतें दर्ज की गई हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 32,004 हो गए हैं, जिनमें 4,572 सक्रिय मामले, 26,865 रिकवरी और 567 मौतें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 3033 नए मामले सामने आए हैं और 3662 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 3,97,570 है। रिकवरी रेट लगभग 90 फीसदी है और सक्रिय मामले 38,082 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+