एक दिन के भीतर सामने आए कोरोना के 73 हजार से ज्यादा केस, 926 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामले आए दिन बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आए हैं और 926 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 69,79,424 हो गई है, जिसमें 8,83,185 सक्रिय मामले, 59,88,823 रिकवर मामले और 1,07,416 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 9 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,57,98,698 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,64,018 सैंपल शुक्रवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : मरीजों की संख्या 70 लाख के करीब,24 घंटे में 73,72 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,162 है, जिसमें 188 सक्रिय मामले और 1,974 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 199 नए कोविड-19 मामले और 277 रिकवरी दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामले 16,977 हो गए हैं, जिसमें 240 मौतें और 13,861 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 2856 हैं। झारखंड में 768 नए मामले, 1158 रिकवरी और 6 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 91,254 हो गए हैं, जिसमें 81,654 रिकवरी और 781 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 8819 है।

    महाराष्ट्र में 12,134 नए मामले, 302 मौतें और 17,323 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 15,06,018 हो गए हैं, जिनमें 39,732 मौतें और 12,29,339 डिस्चार्ज शामिल हैं। सक्रिय मामले 2,36,491 हैं। पंजाब में 829 नए मामले और 35 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1,22,459 हो गई है, जिनमें 10,153 सक्रिय मामले और 3,773 मौतें शामिल हैं। चंडीगढ़ में 63 नए मामले और 2 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां मामलों की कुल संख्या 12,985 हो गई है, जिसमें 188 मौतें, 1,292 सक्रिय मामले और 11,505 रिकवरी शामिल हैं।

    आंध्र प्रदेश में 5,145 नए मामले और 31 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 7,44,864 हो गई है, जिसमें 47,665 सक्रिय मामले, 6,91,040 रिकवरी और 6,159 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में एक दिन में 2,860 नए मामले और 39 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 3,03,693 हो गए हैं, जिसमें 21,955 सक्रिय मामले शामिल हैं। केरल में 9,250 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 91,756 हो गई है। कुल 1,75,304 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 3249 नए मामले सामने आए हैं और 4424 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब प्रदेश में रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 3,83,086 है। रिकवरी प्रतिशत 88.95 है और सक्रिय मामलों की संख्या 41287 हो गई है।

    सुप्रीम कोर्ट में RBI हलफनामा- कोरोना प्रभावित सेक्टर को और अधिक राहत देना संभव नहीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+