देश में 57 लाख से अधिक हुए कोरोना के मामले, एक दिन में मिले 86 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है। अब संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 57 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 86,508 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,129 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 57,32,519 हो गई है, जिसमें 9,66,382 सक्रिय मामले, 46,74,988 रिकवर मामले और 91,149 मौतें शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मामले 57 लाख पार,24 घंटे में 86508 नए केस,1129 मौतें | वनइंडिया हिंदी
     record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का ये भी कहना है कि भारत में नई रिकवरियां लगातार 5 दिनों से नए कोरोना मामलों से आगे चल रही हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 23 सितंबर तक कोरोना के 6,74,36,031 सैंपलों का परीक्षण किया जा चुका है।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में 46 नए कोविड-19 मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 1759 हो गए हैं, जिसमें 1095 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। सक्रिय मामले 664 हैं। पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में 280 नए मामले, 446 रिकवरी और 5 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या अब 13049 है, जिनमें 3952 सक्रिय मामले, 8937 रिकवरी और 135 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में 3,714 नए मामले, 4,465 रिकवरी और 36 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 2,56,789 हो गए हैं, जिनमें 2,20,866 रिकवरी और 5,087 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 30,836 है।

    कर्नाटक में 6,997 नए मामले, 5,460 डिस्चार्ज और 38 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 5,40,847 है, जिसमें 94,652 सक्रिय मामले, 4,37,910 डिस्चार्ज और 8,266 मौतें शामिल हैं। गुजरात में 1,372 नए मामले, 1,289 डिस्चार्ज और 15 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां 16,470 सक्रिय मामले, 1,07,701 रिकवरी और 3,370 मौतें हुई हैं।

    जम्मू और कश्मीर में 1249 नए मामले और 2796 रिकवरी दर्ज की गई हैं, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 67,510 हो गए हैं, जिसमें 46,530 रिकवरी और 1062 मौतें शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामले 19,918 हैं। राजस्थान में 1,946 नए मामले, 1,553 रिकवरी और 15 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब मामलों की कुल संख्या 1,20,739 है, जिनमें 18,992 सक्रिय मामले, 98,986 डिस्चार्ज मामले और 1,382 मौतें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में एक दिन के भीतर 5234 नए मामले सामने आए हैं और 6506 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। अब रिकवरी रेट 81.88 फीसदी हो गया है। अब तक 5299 संक्रमित लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+