देश में कोरोना वायरस का कहर जारी, एक दिन में मिले 93 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बिल्कुल भी कम नहीं हो रहा है। संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 53 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 93,337 नए मामले सामने आए हैं और 1,247 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 53,08,015 हो गई है, जिसमें 10,13,964 सक्रिय मामले, 42,08,432 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 85,619 मरीजों की मौत शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में कोरोना केस 53 लाख पार,24 घंटों में 93337 नए मरीज | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    हालांकि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि भारत कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों में अमेरिका से आगे निकलकर विश्व में पहले पायदान पर पहुंच गया है। कुल रिकवरी 42 लाख के पार हुई है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 18 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,24,54,254 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,81,911 सैंपल शुक्रवार को टेस्ट किए गए हैं।

    कहां कितने मामले?

    कहां कितने मामले?

    पश्चिम बंगाल में एक दिन के भीतर 3,192 नए मामले और 59 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले अब 2,18,772 हो गए, जिनमें 1,90,021 डिस्चार्ज, 24,509 सक्रिय मामले और 4,242 मौतें शामिल हैं। कर्नाटक में 8,626 नए मामले, 10,949 डिस्चार्ज और 179 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,02,982 हो गई है, जिनमें 1,01,129 सक्रिय मामले, 3,94,026 डिस्चार्ज और 7,809 मौतें शामिल हैं। ओडिशा में 4101 रिकवरी दर्ज की गई है, जिससे कुल रिकवरी 1,37,567 हो गई हैं। 33,039 सक्रिय मामलों और 682 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,71,341 हो गई है। गोवा में 596 नए मामले, 470 रिकवरी और 8 मौतें दर्ज की गई है। यहां कुल मामले अब 27,379 हो गए हैं, जिनमें 5,730 सक्रिय मामले, 21,314 रिकवरी और 335 मौतें शामिल हैं।

    महाराष्ट्र में 405 मरीजों की मौत

    महाराष्ट्र में 405 मरीजों की मौत

    उत्तर प्रदेश में 6,584 नए मामले, 6,806 रिकवरी और 98 मौतें दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 3,42,788 है, जिसमें 2,70,094 रिकवरी, 67,825 सक्रिय मामले और 4,869 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 21,656 नए कोविड मामले, 22,078 रिकवरी और 405 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 11,67,496 हैं, जिनमें 8,34,432 रिकवरी, 31,791 मौतें और 3,00,887 सक्रिय मामले शामिल हैं। पंजाब में 24 घंटों के भीतर 2817 नए मामले, 2,645 रिकवरी और 62 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 92,833 हो गई है, जिसमें 21,662 सक्रिय मामले, 68,463 डिस्चार्ज और 2,708 मौतें शामिल हैं।

    दिल्ली में 4300 से ज्यादा केस

    दिल्ली में 4300 से ज्यादा केस

    राजधानी दिल्ली में 4,387 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 2,38,828 हो गई है। यहां सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या क्रमशः 32,250 और 2,01,671 है। मृतकों की संख्या 4,907 है। तमिलनाडु में 5,488 नए मामले, 5,525 डिस्चार्ज और 67 मौतें दर्ज की गई हैं। 46,506 सक्रिय मामले, 4,75,717 डिस्चार्ज और 8,685 मौतों सहित अब कुल मामले 5,30,908 हो गए हैं। चंडीगढ़ में 260 नए मामले दर्ज किए गए हैं, यहां कुल मामलों की संख्या 9,506 हो गई है, जिसमें 2,978 सक्रिय मामले, 110 मौतें और 6,415 रिकवर मामले शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 1,330 नए मामले, 784 रिकवरी और 15 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 61,041 हो गए हैं, जिसमें 39,305 रिकवरी और 966 मौतें शामिल हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+