एक दिन के भीतर कोरोना के 96 हजार से ज्यादा नए केस, कुल मामले 52 लाख से अधिक
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब संक्रमण के मामलों की संख्या 52 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 96,424 नए मामले सामने आए हैं और 1,174 मरीजों की मौत हुई है। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 52,14,678 हो गई है, जिसमें 10,17,754 सक्रिय मामले, 41,12,552 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट मामले और 84,372 मौतें शामिल हैं।
Recommended Video

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 17 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,15,72,343 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 10,06,615 सैंपल गुरुवार को टेस्ट किए गए हैं।
कहां कितने मामले?
मिजोरम में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,534 हो गई है, जिसमें 585 सक्रिय मामले और 949 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक कोई मौत की सूचना नहीं है। राजस्थान में 1,793 नए मामले और 14 मौतें दर्ज की गई हैं। 17,495 सक्रिय मामलों और 1,293 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,09,473 हो गई है। पिछले 24 घंटों में ओडिशा में 4,241 नए मामले और 3,607 रिकवरी दर्ज की गई है। 1,33,466 रिकवरी, 32,973 सक्रिय मामलों और 669 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,67,161 हो गई है।
महाराष्ट्र में 24,619 नए मामले और 398 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,45,840 हो गई है, जिसमें 8,12,354 रिकवरी, 3,01,752 सक्रिय मामले और 31,351 मौतें शामिल हैं। यहां मुंबई में 2,389 नए मामले और 43 मौतें दर्ज की गई हैं। मुंबई में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,78,275 हो गई है, जिसमें 32,849 सक्रिय मामले, 1,36,739 रिकवरी और 8,320 मौतें शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 3,197 नए मामले और 60 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 2,15,580 हो गई है, जिसमें 1,87,061 डिस्चार्ज, 24,336 सक्रिय मामले और 4,183 मौतें शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में 2391 नए मामले और 33 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले अब 97,906 हैं, जिनमें 1,877 मौतें और 21,631 सक्रिय मामले शामिल हैं। हरियाणा में 2,457 नए मामले और 24 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 1,03,773 है, जिसमें 81,690 रिकवरी और 1,069 मौतें शामिल हैं। वहीं 21,014 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में 4,432 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 2,34,701 हो गई है। सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या क्रमशः 31,721 और 1,98,103 है। मृतकों की संख्या 4,877 है।
उत्तराखंड में 1,192 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 37,139 है, जिसमें 24,810 रिकवरी, 11,714 सक्रिय मामले और 460 मौतें शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में 8,702 नए मामले और 72 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 6,01,462 हो गए हैं, जिनमें 5,08,088 रिकवरी और 5,177 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 88,197 हैं। मणिपुर में 110 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 8,430 हो गए हैं, जिनमें 1,840 सक्रिय मामले शामिल हैं। राज्य में संक्रमित लोगों में से 51 मौतें हुईं हैं।
तमिलनाडु में 5,560 नए मामले, 5,524 डिस्चार्ज और 59 मौतें दर्ज की गई हैं। 46,610 सक्रिय मामलों, 4,70,192 डिस्चार्ज और 8,618 मौतों सहित अब मामलों की कुल संख्या 5,25,420 हो गई है। जम्मू और कश्मीर में 1,467 नए मामले सामने आए हैं, जम्मू संभाग से 785 और कश्मीर संभाग से 682 मामले सामने आए हैं। 20,239 सक्रिय मामलों, 38,521 रिकवरी और 951 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या अब 59,711 हो गई है।
भारत में नवंबर तक उपलब्ध हो सकती है कोविड-19 वैक्सीन, मंजूरी मिलने का इंतजार: RDIF सीईओ












Click it and Unblock the Notifications