देश में कोविड-19 का संकट जारी, 24 घंटों में मिले 92 हजार से ज्यादा केस
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का खतरा अब भी जारी है। अब कुल मामलों की संख्या 48 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 92,071 नए मामले सामने आए और 1,136 मरीजों की मौत हुई है। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 48,46,428 हो गई है, जिसमें 9,86,598 सक्रिय मामले, 37,80,108 ठीक / डिस्चार्ज /माइग्रेट मामले और 79,722 मौतें शामिल हैं।
Recommended Video

कहां कितने मामले?
मिजोरम में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1,428 हो गई है, जिसमें 598 सक्रिय मामले और 830 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। झारखंड में एक दिन के भीतर 1014 नए मामले, 1509 रिकवरी और 11 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 61,474 हो गए हैं, जिनमें 46,583 रिकवरी, 14,336 सक्रिय मामले और 555 मौतें शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 2,281 नए मामले और 34 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या अब 88,247 है जिनमें 1,762 मौतें और 20,487 सक्रिय मामले हैं। राजस्थान में 1703 नए मामले, 15 मौतें, 1616 रिकवरी और 1668 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 1,02,408 हो गए हैं, जिनमें 1236 मौतें, 84,518 रिकवरी और 83,084 डिस्चार्ज शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल में 3,215 नए मामले और 58 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 2,02,708 हो गई है, जिनमें 1,75,139 डिस्चार्ज, 23,624 सक्रिय मामले और 3,945 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 22,543 नए मामले, 11,549 डिस्चार्ज और 416 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,60,308 हो गई है, जिसमें 7,40,061 रिकवरी और 2,90,344 सक्रिय मामले शामिल हैं। मुंबई में 2,085 नए मामले और 41 मौतें दर्ज की गई हैं। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,69,693 हो गई है, जिसमें 30,271 सक्रिय मामले, 1,30,918 रिकवरी और 8,147 मौतें शामिल हैं।
उत्तराखंड में 1,637 नए मामले और 1,009 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोविड मामलों की संख्या 31,973 हो गई है, जिसमें 414 मौतें और 21,040 रिकवरी शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 1,686 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जम्मू संभाग से 875 और कश्मीर संभाग से 811 मामले सामने आए हैं। अब कुल मामलों का आंकड़ा 54,096 हो गया, जिसमें 17,481 सक्रिय मामले, 35,737 रिकवरी और 878 मौतें शामिल हैं। पंजाब में 2,628 नए मामले और 68 मौतें दर्ज की गई हैं, कुल मामलों की संख्या 79,679 हो गई है, मरने वालों की संख्या 2,356 है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 9,894 नए मामले और 104 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अभी कुल 4,59,445 मामले हैं, जिनमें 3,52,958 डिस्चार्ज और 99,203 सक्रिय मामले शामिल हैं।
चंडीगढ़ में 449 नए मामले दर्ज किए गए हैं, कुल मामले 7,991 हो गए हैं, जिनमें 90 मौतें और 5,170 डिस्चार्ज शामिल हैं। गोवा में 407 नए कोविड मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या अब 24,592 है। वर्तमान में 5,173 सक्रिय मामले, 19,129 रिकवरी और मरने वालों का आंकड़ा 290 है। आंध्र प्रदेश में 9,536 नए मामले, 10,131 रिकवरी और 66 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 5,67,123 है, जिनमें 95,072 सक्रिय मामले, 4,67,139 रिकवरी और 4,912 मौतें शामिल हैं। मणिपुर में 144 नए मामले, 89 रिकवरी और एक मौतें दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 7,875 है, जिसमें 1,638 सक्रिय मामले, 6,191 रिकवरी और 46 मौतें शामिल हैं। तमिलनाडु में 5,693 नए मामले, 5,717 डिस्चार्ज और 74 मौतें दर्ज की गई हैं। 47,012 सक्रिय मामलों, 4,47,366 डिस्चार्ज और 8,381 मौतों सहित अब कुल मामले 5,02,759 हो गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 4235 नए मामले और 29 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 2,18,304 हो गए हैं, जिनमें 4,744 मौतें और 1,84,748 रिकवरी शामिल हैं। यहां सक्रिय मामले 28,812 हैं।
कोरोना संकट के बीच दिल्ली में आज से खुल रहे हैं जिम और योगा सेंटर, इन बातों को रखना होगा खास ख्याल












Click it and Unblock the Notifications