कोरोना वायरस के सारे रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटों में मिले 95 हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का कहर लगातार बढ़ रहा है। अब एक बार फिर रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 95,735 नए मामले सामने आए हैं और 1172 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 44,65,864 है, जिसमें 9,19,018 सक्रिय मामले, 34,71,784 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 75,062 मौतें शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India : देश में अब तक 44 लाख से ज्यादा केस,24 घंटे में 95 हजार नए मरीज | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    असम में 2,243 नए मामले दर्ज किए गए हैं, कुल मामलों की संख्या 1,33,066 हो गई है, जिसमें 1,01,239 रिकवरी, 396 मौतें और 31,428 सक्रिय मामले शामिल हैं। महाराष्ट्र में 23,816 नए मामले, 13,906 डिस्चार्ज और 325 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,67,349 हो गई है, जिसमें 6,86,462 रिकवरी और 2,52,734 सक्रिय मामले शामिल हैं। मुंबई में 2,227 नए कोविड-19 मामले, 839 रिकवरी और 43 मौतें दर्ज की गई हैं। मुंबई में मामलों की कुल संख्या 1,60,744 हो गई है, जिनमें 25,659 सक्रिय मामले, 1,26,745 रिकवर मामले और 7,982 मौतें शामिल हैं।

    राजस्थान में 1,610 नए मामले और 14 मौतें दर्ज की गई हैं। 15,108 सक्रिय मामलों और 1,178 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 95,736 हो गई है। पश्चिम बंगाल में 3,107 नए कोविड-19 मामले और 53 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 1,90,063 हो गए हैं, जिनमें 1,62,992 डिस्चार्ज, 23,341 सक्रिय मामले और 3,730 मौतें शामिल हैं। हरियाणा में 2,294 नए मामले और 28 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 83,353 हो गई है, जिसमें 882 मौतें भी शामिल हैं। सक्रिय मामले 17,328 हैं। उत्तराखंड में 1061 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल कोविड मामले 27,211 हो गए हैं, जिसमें 372 मौतें और 18,262 रिकवरी शामिल हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 9,540 नए मामले और 128 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में 4,21,730 मामले हैं, जिनमें 3,15,433 डिस्चार्ज और 99,470 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    आंध्र प्रदेश में 10,418 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां 97,271 सक्रिय मामलों, 4,25,607 रिकवरी और 4,634 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 5,27,512 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4039 नए मामले और 20 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे कुल मामलों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया है। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 2,01,174 हो गए हैं, जिसमें 4638 मौतें और 1,72,763 रिकवर मामले शामिल हैं। बिहार में मामलों की कुल संख्या 1,52,192 हो गई है, जिसमें 775 मौतें और 1,35,791 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 15,625 हैं।

    उत्तर प्रदेश में कोरोना के 6711 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 64,028 है। जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,16,901 हो गई है। पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 341 नए मामले सामने आए हैं और 10 मौतें हुई हैं। यहां अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18,804 है जिसमें 12,967 ठीक हो चुके मामले, 4,770 सक्रिय मामले और 347 मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 7,880 हो गई है जिसमें 2,300 सक्रिय मामले, 5,508 रिकवरी और 59 मौतें शामिल हैं।

    Delhi Covid-19 Updated: राजधानी दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, पहली बार एक दिन में 4039 नए मामले,संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+