कोरोना वायरस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटों के भीतर मिले 83,883 नए केस
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का कहर हर दिन बढ़ रहा है। गुरुवार को एक बार फिर कोरोना वायरस के नए मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 83,883 नए मामले समाने आए हैं और 1,043 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 38,53,407 है, जिसमें 8,15,538 सक्रिय मामले, 29,70,493 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 67,376 मौतें शामिल हैं।
Recommended Video

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,70,000 से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 2 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4,55,09,380 टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,72,179 टेस्ट बुधवार को किए गए हैं।
कहां कितने मामले?
तेलंगाना में बुधवार को 2,817 नए मामले सामने आए हैं, 2,611 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए और 10 मौतें हुई हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,33,406 है, इसमें 1,00,013 ठीक हो चुके मामले, 32,537 सक्रिय मामले और 856 मौतें शामिल हैं। राजस्थान में 1,511 नए कोविड मामले और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 84,674 है, जिनमें 70,674 रिकवरी, 12,919 सक्रिय मामले और 1,081 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 17,433 नए मामले, 13,959 रिकवरी और 292 मौतें दर्ज की गई हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,01,703 है। रिकवर मामले 5,98,496 और मौतों का आंकड़ा 25,195 है।
पश्चिम बंगाल में 2,976 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 1,68,697 है जिसमें 24,445 सक्रिय मामले, 1,40,913 डिस्चार्ज और 3,339 मौतें शामिल हैं। उत्तराखंड में 836 नए कोविड मामले सामने आए हैं। कुल मामले 21,423 हो गए हैं, जिनमें 14,437 रिकवरी और 291 मौतें शामिल हैं। गुजरात में 1,305 नए मामले और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में मामलों की कुल संख्या 99,050 हो गई है, जिसमें 15,948 सक्रिय मामले, 80,045 रिकवरी / डिस्चार्ज और 3,048 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में एक दिन के भीतर 2,509 नए मामले, 1,858 डिस्चार्ज और 19 मौतें दर्ज हुई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 1,79,569 है जिसमें 1,58,586 रिकवर मामले, 16,502 सक्रिय मामले और 4,481 मौतें शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आए हैं, अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,283 है जिसमें 1,524 सक्रिय मामले शामिल हैं। अब तक 4,673 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है। पुडुचेरी में 397 नए मामले सामने आए हैं और 13 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 15,157 हो गई है जिसमें 4,936 सक्रिय मामले, 9,968 रिकवरी और 253 मौतें शामिल हैं। ओडिशा में 3219 नए कोविड-19 पॉजिटिव मामले, 3484 रिकवरी और 11 मौतें दर्ज हुई हैं। अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 109780 हो गई है जिसमें 80770 रिकवरी, 28443 सक्रिय मामले और 514 मौतें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications