देश में एक दिन के भीतर कोरोना के 78 हजार से ज्यादा नए केस, कुल मामले 36 लाख से अधिक हुए
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 का संकट अब भी थमा नहीं है। आए दिन रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78,512 नए मामले सामने आए हैं और 971 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 36,21,246 हो गई है, जिसमें 7,81,975 सक्रिय मामले, 27,74,802 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 64,469 मौतें शामिल हैं।
Recommended Video

8 दिन में 5 लाख लोग ठीक हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 5 लाख ठीक हुए मामले सिर्फ 8 दिन में रिकॉर्ड किए गए हैं, जबकि इससे पहले के 5 लाख ठीक हुए मामले क्रमश: 10 और 9 दिन में रिकॉर्ड किए गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 30 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 4,23,07,914 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,46,278 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए हैं।

कहां कितने मामले?
तेलंगाना में एक दिन के भीतर 1,873 नए मामले, 1,849 रिकवर मामले और 9 मौतें दर्ज हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,24,963 हो गई है, जिसमें 31,299 सक्रिय मामले, 92,837 रिकवर मामले और 827 मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 91 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामले 5,890 हो गए हैं, जिनमें 4,296 रिकवरी और 33 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 1,517 है। उत्तराखंड में 664 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। कुल मामलों की संख्या 19,235 हो गई है, जिनमें 5,912 सक्रिय मामले और 257 मौतें शामिल हैं। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 1,450 नए मामले, 2,122 रिकवरी और 13 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 80,227 हो गए हैं जिसमें 65,093 रिकवर, 14,091 सक्रिय मामले और 1,043 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 24 घंटों के भीतर 296 मौत
महाराष्ट्र में 16,408 नए मामले, 7,690 डिस्चार्ज और 296 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब कुल 1,93,548 सक्रिय मामले, 5,62,401 रिकवर मामले और मौतों का आंकड़ा 24,399 है। मुंबई में 1,237 नए मामलों और 30 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां मामलों की कुल संख्या अब 1,44,626 है, जिसमें 20,325 सक्रिय मामले, 1,16,351 रिकवर मामले और 7,623 मौतें शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 3,019 नए मामले, 3,308 रिकवरी और 50 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में मामलों की कुल संख्या 1,59,785 हो गई है, जिसमें 25,657 सक्रिय मामले, 1,30,952 डिस्चार्ज और 3,176 मौतें शामिल हैं। हरियाणा में 1,295 नए मामले, 909 डिस्चार्ज और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले बढ़कर 63,282 हो गए हैं, जिनमें 51,620 डिस्चार्ज और 682 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 10,980 है।

एमपी में एक दिन में 29 की मौत
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,558 नए मामले, 1,054 डिस्चार्ज और 29 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में 13,592 सक्रिय मामले, 47,467 रिकवर मामले और मौत का आंकड़ा 1,374 है। पंजाब में 1,689 नए कोविड-19 मामले, 1,656 डिस्चार्ज और 56 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 52,526 हो गए हैं, जिनमें 35,747 डिस्चार्ज और 1,404 मौतें शामिल हैं। गोवा में 451 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कुल मामले 17,004 हो गए हैं, जिसमें 3,635 सक्रिय मामले, 13,186 रिकवर मामले और 183 मौतें शामिल हैं। चंडीगढ़ में 170 नए कोविड मामले, 48 डिस्चार्ज और 7 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 4,155 हो गए हैं, जिनमें 2,296 डिस्चार्ज और 52 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली में 2 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज
दिल्ली में 22 मौतें और 2,024 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,73,390 हो गई है, जिनमें 1,54,171 रिकवरी, 14,793 सक्रिय मामले और 4426 मौतें शामिल हैं। कर्नाटक में 8852 नए मामले, 7101 रिकवर मामले और 106 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 3,35,928 हो गई है, जिसमें 88091 सक्रिय मामले, 2,42,229 रिकवरी और 5589 मौतें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 6233 नए मामले, 4,802 रिकवरी और 67 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,25,632 है, जिनमें 54,666 सक्रिय मामले, 1,67,543 रिकवर मामले और 3423 मौतें शामिल हैं। मणिपुर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 6,112 हो गई है, जिसमें 4,239 रिकवरी, 1,845 सक्रिय मामले और 28 मौतें शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर में 786 नए केस आए
जम्मू और कश्मीर में 786 नए मामले, 490 रिकवरी और 9 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 37,163 हो गए हैं, जिनमें 28,510 रिकवरी और 694 मौतें शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में 10,603 नए कोविड मामले और 88 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 4,24,767 हो गए हैं, जिनमें 99,129 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी और मौतों की संख्या क्रमशः 3,21,754 और 3,884 है। केरल में 2,154 नए मामले और 1,766 रिकवर मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में सक्रिय मामले 23,658 हैं।












Click it and Unblock the Notifications