कोरोना वायरस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 75 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। संक्रमण के मामलों की कुल संख्या अब 33 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर कोविड-19 के 75,760 नए मामले सामने आए हैं और 1,023 मरीजों की मौत हुई हैं। अब देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 33,10,235 हो गई है, जिसमें 7,25,991 सक्रिय मामले, 25,23,772 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट मामले और 60,472 मरीजों की मौत शामिल है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 26 अगस्त तक टेस्ट किए गए सैंपल की कुल संख्या 3,85,76,510 है, जिसमें 9,24,998 सैंपल का टेस्ट बुधवार को किया गया है।

Recommended Video

    Corona in India: 24 घंटे में Covid के रिकॉर्ड 75,760 New Case, कुल मामले 33 लाख पार | वनइंडिया हिदी
    कहां कितने मामले?

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में 7 नए मामले सामने आए हैं और कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 974 हो गई है। जिसमें 473 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 501 है। गोवा में 497 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15,027 हो गई है, जिनमें 3,351 सक्रिय मामले, 11,511 रिकवर मामले और 165 मौतें शामिल हैं। राजस्थान में 1,345 नए पॉजिटिव मामले और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। 14,099 सक्रिय मामलों और 992 मौतों सहित अब मामलों की कुल संख्या 74,670 हो गई है। पश्चिम बंगाल में 2,974 नए मामले और 55 मौतें दर्ज की गई हैं, कुल मामलों की संख्या 1,47,775 हो गई, जिसमें 26,954 सक्रिय मामले, 1,17,857 रिकवरी और 2,964 मौतें शामिल हैं।

    महाराष्ट्र में 14,888 नए केस आए

    महाराष्ट्र में 14,888 नए केस आए

    आंध्र प्रदेश में 10,830 नए मामले दर्ज किए गए हैं, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,82,469 हो गई है, जिसमें 92,208 सक्रिय मामले, 2,86,720 रिकवर मामले और 3541 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 14,888 नए मामले और 295 मौतें दर्ज हुई हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,18,711 हो गई है, जिसमें 5,22,427 रिकवर और 1,72,873 सक्रिय मामले शामिल हैं। यहां मुंबई में 1,854 नए मामले, 776 रिकवर मामले और 28 मौतें दर्ज की गई हैं। मुंबई में मामलों की संख्या बढ़कर 1,39,532 हो गई है, जिनमें 18,977 सक्रिय मामले, 1,12,743 रिकवरी मामले और 7,502 मौतें शामिल हैं।

    उत्तराखंड में कुल मामले 16,549 हुए

    उत्तराखंड में कुल मामले 16,549 हुए

    उत्तराखंड में 530 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 16,549 है, जिसमें 11,524 रिकवर मामले, 4,749 सक्रिय मामले और 219 मौतें शामिल हैं। चंडीगढ़ में 167 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं, अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,376 है, जिसमें 1,537 सक्रिय मामले, 1,796 रिकवर मामले और 41 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में 1,693 नए मामले, 1,154 रिकवर मामले और 17 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां 1,48,897 रिकवर, 12,520 सक्रिय मामलों और 4,347 मौतों सहित अब कुल मामले 1,65,764 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में 5898 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 51,317 है, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,48,562 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+