कोरोनावायरस: नोएडा के सभी छह लोगों के सैंपल नेगेटिव मिले
नोएडा। जानलेवा कोरोना वायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। नोएडा में भी कोरोना वायरस के 6 संदिग्ध सामने आए थे, जिनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इन 6 लोगों का टेस्ट नेगेटिव पाया गया है। हालांकि, जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि इनको अगले 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा। अगर उनके लक्षण दिखते हैं तो दोबारा उनका टेस्ट किया जाएगा।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तैयारी की है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ये 6 लोग दिल्ली के कोरोना वायरस संक्रमित शख्स द्वारा आयोजित जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के 6 पॉजिटिव केस आए हैं।
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के कैबिनेट सचिव ने दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक समीक्षा बैठक की थी। सभी संबंधित मंत्रालयों के सचिव, मुख्य सचिव और राज्यों के स्वास्थ्य सचिव ने इस बैठक में लिया हिस्सा, जिसमें संबंधित मंत्रालयों के सचिवों, राज्यों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों से कोरोना वायरस को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा कल से लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों की समीक्षा की गई और उन्हें राज्यों के साथ साझा किया गया।
Recommended Video
इस जानलेवा वायरस की दहशत के बीच ही स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से वायरस से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें की एक लिस्ट जारी की गई है जो इस प्रकार हैं-
- अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखें।
- बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोएं।
- छींकते या खांसते समय अपने मुंह को ढंककर रखें।
- साबुन और बहते पानी से अपने हाथ को साफ करें खासतौर पर तब जब हाथ गंदे हों।
- एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर से हाथों को साफ रखें।
- प्रयोग में आ चुके टिश्यूज को यूज करने के तुरंत बाद बंद डस्टबिन में फेंक दें।
- अगर आपकी तबीयत खराब है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।












Click it and Unblock the Notifications